-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Hormone Replacement Therapy Benefits Risks Menopause Treatment In Hindi
Hormone Therapy: मेनोपॉज के बाद कितनी फायदेमंद है हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी? जानें इसके फायदे और जोखिम
- Written By: रीता राय सागर
Menopause Therapy: मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स का स्तर कम होने लगता है। ऐसे में हार्मोन थेरेपी कुछ महिलाओं के लिए राहत का विकल्प बन सकता है। क्या है HRT?

हार्मोन थेरेपी (फोटो.सोशल मीडिया)
Hormone Replacement Therapy: महिलाओं में तकरीबन 40 की उम्र के बाद मेनोपॉज शुरु होता है, जिसमें पीरियड्स खत्म होता है। यह प्रक्रिया सालों तक चलती है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स का स्तर कम होने लगता है।
इसकी वजह से सामान्य तौर पर हॉट फ्लैशेज, रात में पसीना आना, मूड स्विंग, नींद की समस्या और योनि में सूखापन जैसी परेशानियां होने लगती हैं। हालांकि यह हर महिला के लिए अलग हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर कुछ महिलाओं को हार्मोन रिप्लेसमेंट की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं क्या है हार्मोन रिप्लेसमेंट और इसके जोखिम।
क्या है हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी?
यह एक ऐसा मेडिकल ट्रीटमेंट है, जिसमें शरीर में जब हार्मोन्स की कमी हो जाती है, तब एस्ट्रोजन और जरूरत पड़ने पर प्रोजेस्टेरोन, दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य मेनोपॉज के लक्षणों को कम करना और लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाना है। जिन महिलाओं का गर्भाशय मौजूद होता है, उन्हें आमतौर पर एस्ट्रोजन के साथ प्रोजेस्टेरोन भी दिया जाता है, जबकि जिनका गर्भाशय निकल चुका होता है, उन्हें केवल एस्ट्रोजन दिया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
रात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
Ripe Jackfruit: पका कटहल कहीं बिगाड़ न दे सेहत, इन 5 लोगों को खाने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए ये बात
क्या फायदे हैं हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के?
- हॉट फ्लैश और रात में पसीना आने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
- योनि में सूखापन, जलन और संभोग के दौरान दर्द जैसी दिक्कतें कम हो सकती हैं।
- स्लीप क्वालिटी और मूड में सुधार हो सकता है।
- हड्डियों की कमजोरी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
- कुछ महिलाओं में मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने में भी सहायता मिलती है।
क्या है हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के जोखिम?
बता दें कि हर महिला के लिए यह थेरेपी उपयुक्त नहीं होती। इसके जोखिम उम्र, हेल्थ कंडीशन और पीरियड्स हेल्थ पर निर्भर करते हैं। इसके अलावा थेरेपी के प्रकार और इसे कितने समय तक लिया जाता है, इस पर भी निर्भर करते हैं।
- लंबे समय तक कुछ प्रकार की हार्मोन थेरेपी लेने से स्तन कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।
- HRT की गोलियां कुछ महिलाओं में खून के थक्के और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा सकती हैं।
- जिन महिलाओं को पहले से हृदय रोग, लिवर की बीमारी, स्तन कैंसर या रक्त के थक्के बनने की समस्या रही हो, उन्हें हार्मोन संबंधी यह थेरेपी लेने से पहले इसके सभी पहलुओं को समझ लेना जरूरी है।
किन महिलाओं के लिए हो सकती है फायदेमंद?
विशेषज्ञों के अनुसार, 60 वर्ष से कम उम्र की या मेनोपॉज शुरू होने के 10 वर्षों के भीतर की स्वस्थ महिलाओं में, यदि लक्षण गंभीर हैं और कोई बड़ा जोखिम कारक नहीं है, तो हार्मोन थेरेपी के फायदे हो सकते हैं।
थेरेपी शुरू करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
- बिना डॉक्टर की सलाह के शुरू न करें।
- अपनी मेडिकल हिस्ट्री और परिवार में कैंसर या हृदय रोग का इतिहास डॉक्टर को जरूर बताएं।
- नियमित हेल्थ चेकअप और मैमोग्राफी करवाते रहें।
- थेरेपी के साथ-साथ संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और अच्छी नींद जैसी स्वस्थ जीवनशैली भी अपनाएं।
Hormone replacement therapy benefits risks menopause treatment in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Aug 09, 2026 | 06:09 PMआरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
Aug 09, 2026 | 06:07 PMग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Aug 09, 2026 | 06:06 PMजब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMभोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
Aug 09, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














