-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- World Fragile X Day 2026 Fragile X Syndrome Symptoms Causes Treatment
World Fragile X Day: क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम? जानिए इस दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज
- Written By: रीता राय सागर
Fragile X Syndrome: फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम एक आनुवंशिक विकार है। इसके साथ ही यह शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकलांगता का कारण भी बन सकता है। इस दिन को जागरूकता फैलाने के लिए भी मनाया जाता है।

फोटो. सोशल मीडिया
World Fragile X Day 2026: हर साल 22 जुलाई को विश्व फ्रैजाइल एक्स दिवस मनाया जाता है। यह एक दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी है। इसका उद्देश्य लोगों को फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय पर पहचान को बढ़ावा देना है।
क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम?
फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम एक आनुवंशिक बीमारी है, जो FMR1 जीन में बदलाव के कारण होता है। इस बदलाव की वजह से शरीर में FMRP प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता है। यह प्रोटीन हमारे मस्तिष्क के सामान्य विकास और न्यूरॉन्स के बीच बेहतर संचार के लिए आवश्यक होता है।
किन लोगों पर अधिक असर होता है
यह बीमारी पुरुष और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकती है, लेकिन पुरुषों में इसके लक्षण आमतौर पर अधिक गंभीर होते हैं। महिलाओं में कई बार लक्षण हल्के होते हैं या बिल्कुल दिखाई नहीं देते।
सम्बंधित ख़बरें
World Brain Day: रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Dengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव
Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड
फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम के प्रमुख लक्षण
- बौद्धिक और सीखने की क्षमता में कमी
- बोलने और भाषा विकास में देरी
- व्यवहार संबंधी समस्याएं
- ध्यान की कमी (ADHD) और अत्यधिक सक्रियता
- ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर जैसे लक्षण
- सामाजिक घबराहट और आंखों में आंखें डालकर बात न करना
- तेज आवाज या तेज रोशनी से घबराहट
- कुछ मामलों में दौरे
क्या इसका इलाज संभव है?
फिलहाल फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम का कोई स्थायी इलाज उपलब्ध नहीं है, लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट की सहायता से कुछ क्रमवार उपचार है, जो इसके लक्षणों पर काम करके इसमें राहत दे सकता है। हालांकि, समय पर पहचान और सही उपचार से मरीज की लाइफ क्वालिटी को बेहतर बनाया जा सकता है।
उपचार
- स्पीच थेरेपी
- ऑक्यूपेशनल थेरेपी
- फिजिकल थेरेपी
- बिहेवियरल थेरेपी
- स्पेशल एजुकेशन
- जरूरत पड़ने पर ADHD, चिंता या पड़ने वाले दौरे के लिए मेडिकेशन
क्या है इस दिन को मनाने का उद्देश्य
इस दिवस का उद्देश्य है, लोगों के बीच इस दुर्लभ बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना, प्रभावित परिवारों को सहयोग देना और बेहतर इलाज व संभावित उपचार के लिए किए जा रहे शोध को बढ़ावा देना है। दुनिया भर में इस दिन जागरूकता अभियान व शैक्षणिक कार्यक्रम किए जाते हैं।
World fragile x day 2026 fragile x syndrome symptoms causes treatment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
World Fragile X Day: क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम? जानिए इस दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज
Jul 22, 2026 | 02:35 PMयह राष्ट्रद्रोहियों का प्रदर्शन… धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आगे आए NDA नेता, दे दिया विवादित बयान
Jul 22, 2026 | 02:35 PMबुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट में नहीं बनी सहमति; जजों के मतभेद में फंसा मामला, अब तीसरे न्यायाधीश करेंगे फैसला
Jul 22, 2026 | 02:35 PMसिंहस्थ कुंभ मेले की बड़ी तैयारी: नासिक महानगरपालिका तपोवन में बनाएगी 180 MLD का अत्याधुनिक STP प्लांट!
Jul 22, 2026 | 02:34 PMNEET विवाद: बांसुरी स्वराज बोलीं- अराजकता का औजार नहीं, राष्ट्र निर्माता है देश का युवा
Jul 22, 2026 | 02:29 PMशराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
Jul 22, 2026 | 02:29 PMमहाराष्ट्र में MSRTC संकट: 5,300 नई बसें और किराया बढ़ोतरी भी नहीं आई काम, जून में 91.18 करोड़ का घाटा
Jul 22, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM














