-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Know Which Things Should Be Included In The Diet Of Hemophilia Patients
World Hemophilia Day: क्या होती है हीमोफिलिया की दुर्लभ बीमारी, जानिए मरीजों कौन-सी चीजें डाइट में करनी चाहिए शामिल
- Written By: दीपिका पाल
हीमोफीलिया नामक बीमारी के नाम से आज यानि 17 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जा रहा है। होमीफीलिया दिवस हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है जो हीमोफीलिया बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।

'वर्ल्ड हीमोफिलिया डे' 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
World Hemophilia Day: दुनियाभर में एक से एक बढ़कर बीमारियों का खतरा है। इसमें कई बीमारियां ऐसी है जो दुर्लभ होने की वजह से नजर में नहीं आती है और गंभीर खतरा दे जाती है। हम बात कर रहे हैं हीमोफीलिया नामक बीमारी की जो ब्लड से जुड़ी होती है। हीमोफीलिया नामक बीमारी के नाम से आज यानि 17 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जा रहा है। हीमोफीलिया दिवस हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है जो हीमोफीलिया बीमारी के बारे में जागरूकता और इसके खतरे से बचाव के बारे में जानकारी देता है।
जानिए क्या होती है हीमोफिलिया नामक बीमारी
आपको बताते चलें, हीमोफीलिया नामक बीमारी, ब्लड से जुड़ी बीमारी है जो सामान्य अवस्था में ब्लड में मौजूद एक खास तरह का प्रोटीन कटने या चोट लगने पर तुरंत एक्टिव हो जाता है। इस बीमारी में खून में थक्के जमने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और खून निकलना थोड़ी ही देर में रूक जाता है।। जब किसी जेनेटिक कारण से व्यक्ति के शरीर में इस तत्व की कमी हो जाती है तो उसी अवस्था को हीमोफीलिया कहा जाता है।
इस बीमारी में खून के फ्लो को रोकना मुश्किल हो जाता है जो इस गंभीर खतरे की ओर इशारा करता है। इस बीमारी की बात की जाए तो, हीमोफिलिया ए और बी, गंभीर आनुवांशिक रक्तस्रावी रोग (हेमेरेजिक डिसऑर्डर) के सबसे खास प्रकार में आता है। दरअसल यह बीमारी दोनों फैक्टर VIII और फैक्टर IX प्रोटीन की कमी के कारण होते हैं। इसके मरीजों को लंबे समय तक ब्लड का फ्लो झेलना होता है।
सम्बंधित ख़बरें
5 Ayurvedic Plants: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक पौधे, दिल भी रहेगा स्वस्थ
Dark Chocolates vs Dates: डार्क चॉकलेट या खजूर, गिल्ट-फ्री मीठे के लिए कौन है बेहतर विकल्प?
Navabharat Nishanebaaz: स्मोकिंग छोड़कर खुश हैं मेलोनी, अब खाती हैं चाकलेट मेलोडी
शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है? रोज की डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड, थकान और कमजोरी से मिलेगी राहत
कब से हुई दिवस मनाने की शुरूआत
1989 में हीमोफीलिया बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वर्ल्ड हीमोफीलिया डे की शुरुआत की गई थी। बताते चलें कि, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफीलिया के संस्थापक फ्रैंक कैनबेल के जन्मदिन के उपलक्ष में 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जानिए कैसी होनी चाहिए हीमोफीलिया मरीजों की डाइट
आपको बताते चलें कि, हीमोफीलिया नामक गंभीर बीमारी के खतरे से बचने के लिए आपको बैलेंस्ड डाइट लेना जरूरी होता है। इस खास तरह की डाइट में विटामिन से लेकर आयरन की मात्रा भरपूर होती है। चलिए जानते हैं हीमोफीलिया के मरीजों को अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए…
1- जरूरी पोषक तत्व –
हीमोफीलिया के मरीजों को अपनी डाइट में जरूरी पोषक तत्व अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इस डाइट में , प्रोटीन, तांबा, आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन के, विटामिन बी12, बी-6 समेत कई विटामिन सी शामिल करते है। इन चीजों को डाइट में लेने से रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन होता है। इन चीजों को शामिल करने से शरीर में ब्लड की मात्रा बढ़ती है।
2- आयरन रखें भरपूर
आप अपनी डाइट में आयरन से भरपूर डाइट को शामिल कर सकते है। हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आयरन की मात्रा होना जरूरी होता है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं और इसके प्रोटीन शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाते है। हीमोफीलिया के मरीजों को अपनी डाइट में आयरन तत्व से भरपूर खाद्य स्त्रोतों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में एनिमल प्रोटीन जैसे, बिना चर्बी का लाल मांस, लीवर, सी-फूड, पोल्ट्री प्रोडक्ट्स। शाकाहारी लोगों के लिए शरीर में आयरन की पूर्ति करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए, इसमें पालक, मटर, किशमिश, अनाज जैसे सूखी फलियां आज जाती है।
कैसी होनी चाहिए हीमोफीलिया की डाइट (सौ. सोशल मीडिया)
3- कैल्शियम की पूर्ति जरूरी
हीमोफीलिया के मरीजों में ब्लड का फ्लो होने की वजह से हड्डियों में कमजोरी की शिकायत हो जाती है। हड्डियों की समस्या से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में कैल्शियम तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। हीमोफीलिया के मरीजों को कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए सुबह के नाश्ते में कम फैट वाला दूध, दही और कम फैट वाला पनीर शामिल कर सकते हैं। शरीर में कैल्शियम लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां और बादाम खाना भी जरूरी है।
4-विटामिन बी और सी के स्त्रोत
आप अपनी डाइट में विटामिन बी, बी12, बी6 जैसे तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन कर सकते है। यहां पर विटामिन सी आयरन एब्जॉर्ब करने का काम करता है, जिससे खून का थक्का जमने की प्रक्रिया बेहतर होती है और कोलेजन प्रक्रिया में सहायता मिलती है। शरीर के भीतर कोलेजन की पर्याप्त मात्रा, हीमोफीलिया की स्थिति में चोट की गंभीरता कम कर देती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
इसके अलावा विटामिन बी6 औऱ बी12 से भरपूर चीजों का सेवन अपनी डाइट में करना चाहिए। इस पोषत तत्व की पूर्ति के लिए मछली, मांस, अंडे, पोल्ट्री प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, सूखा दूध, पूरा अनाज, रोटी, अनाज, फलियां और मटर आदि शामिल होते हैं।विटामिन सी से भरपूर खाद्य-पदार्थों में संतरे, अनानास, कीवी, स्ट्रॉबेरी, नींबू, ब्लूबेरी, टमाटर और फूलगोभी आदि आते हैं।
Know which things should be included in the diet of hemophilia patients
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
5 Ayurvedic Plants: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक पौधे, दिल भी रहेगा स्वस्थ
Jul 07, 2026 | 09:07 AMअलीराजपुर में मंत्री संपत्तिया उइके के बदले सुर, पहले ‘शराब कारोबारी’ कहा, अब बोलीं- नागर सिंह मेरे भाई हैं
Jul 07, 2026 | 09:02 AMनासिक-पुणे रेलवे के लिए आर-पार की लड़ाई! 9 अगस्त ‘क्रांति दिवस’ पर सड़कों पर उतरेंगे विधायक सत्यजीत तांबे
Jul 07, 2026 | 09:01 AMAlliance: तलाक के बाद आमने-सामने आएगे सोहेल खान और सीमा, अलायंस शो में जल्द होगी अली गोनी की एंट्री
Jul 07, 2026 | 09:00 AMनासिक-त्र्यंबकेश्वर पर संकट! CM ने जताई बादल फटने की आशंका, अगले 24 घंटों में 300 मिमी बारिश का अनुमान
Jul 07, 2026 | 08:52 AMठाणे में लगातार चौथे दिन स्कूल-कॉलेज बंद: ऑरेंज अलर्ट के बीच मासुंदा तालाब ओवरफ्लो, बारवी डैम 60% भरा
Jul 07, 2026 | 08:52 AMबीजेपी मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन पर बुलेट से पटाखे, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
Jul 07, 2026 | 08:48 AMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM













