-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Delhi Student Lathicharge Row Nda Backs Education Minister Slams Protesters
यह राष्ट्रद्रोहियों का प्रदर्शन… धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आगे आए NDA नेता, दे दिया विवादित बयान
- Written By: अक्षय साहू
CJP-Congress Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। एनडीए के घटक दलों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का बचाव करते हुए प्रदर्शनकारियों पर तीखे निशाना साधा।

योगेंद्र उपाध्याय, ओम प्रकाश राजभर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Yogendra Upadhyay CJP-Congress Protest: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस समय नीट पेपर लीक और 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर घिरी हुई है। इस बीच एमडीए के तमाम सहयोगी दल सरकार का बचाव कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रद्रोहियों का प्रदर्शन है।
योगेंद्र उपाध्याय ने एक निजी चैनल के बात करते हुए कहा कि यह राष्ट्रद्रोहियों का प्रदर्शन है। उन्होंने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने देने के फैसले को लेकर कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। अगर वो इस्तीफा दे देते हैं तो यह मैसेज जाएगा कि उन्होंने कुछ गलत किया है।
पब्लिसिटी के लिए प्रदर्शन कर रहा विपक्ष
योगेंद्र उपाध्याय के अलावा एनडीए में शामिल निषाद पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा, सरकार चर्चा के लिए तैयार है। संसदीय कामकाज सर्वदलीय बैठकों में तय होता है, जिसमें यह तय किया जाता है कि किन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। अगर सरकार किसी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और फिर भी आप बाहर विरोध-प्रदर्शन करते हैं, तो ऐसा लगता है कि यह सिर्फ पब्लिसिटी और हिंसा फैलाने के लिए किया जा रहा है। मैं धर्मेंद्र प्रधान के रुख का समर्थन करता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार से महाराष्ट्र तक पेपर लीक नेटवर्क! BARC टेक्नीशियन समेत 2 गिरफ्तार, फर्जी ID से सेटिंग
इस्तीफे के 2 हफ्ते बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान, NEET प्रदर्शन और Gen Z को लेकर कही बड़ी बात
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अस्थायी प्रभार, पृथ्वीराज चव्हाण बोले- यह सिर्फ कामचलाऊ व्यवस्था
नीट पेपर लीक मामला: CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया था पेपर
Lucknow, Uttar Pradesh: On Prime Minister Narendra Modi calling the NEET paper leak a “grave sin” and assuring strict action, Minister Sanjay Nishad says, “Certainly, we support the Prime Minister’s vision. The Prime Minister has emphasised the use of technology, and whatever… pic.twitter.com/GpbbzjRUaP — IANS (@ians_india) July 22, 2026
राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। युवाओं को रोजगार और सही दिशा की जरूरत है। युवाओं का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इसके बजाय, उन्हें यह समझाया जाना चाहिए कि राजनीति क्या है।
पीएम जो कहते हैं, करते हैं: संजय निषाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीट पेपर लीक को ‘पाप’ बताने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, निश्चित रूप से हम प्रधानमंत्री की सोच का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री ने टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया है। वे जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। अब टेक्नोलॉजी के जरिए ऐसी घटनाओं को रोकने की कोशिश की जाएगी।
सपा के समय खुलेआम होती थी नकल
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय खुलेआम नकल होती थी, प्रश्न-पत्र बेचे जाते थे और नतीजे तक बेचे जाते थे। यह बात किसी से छिपी नहीं है। फिर भी, वही लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर कांग्रेस की बात करें, तो उनकी सरकारों के समय भी पेपर लीक हुए हैं।
Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh: Minister Om Prakash Rajbhar says, “We do not support any kind of lathi-charge on students. But those who instigate and cause such situations should face the consequences themselves; then these people would run away” pic.twitter.com/eesSTA1Z7u — IANS (@ians_india) July 22, 2026
यह भी पढ़ें- ‘कांग्रेस-BJP को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?’ लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अखिलेश यादव, देखें VIDEO
राजभर ने कहा कि छात्रों को उकसाने वाले लोग वहां से भाग निकले थे। आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी और सपा के नेताओं ने भाषण दिए थे, लेकिन जब लात खाने का समय आया तो ये लोग वहां से फरार हो गए। लोग नीट पेपर लीक के मुद्दे और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वहां गए थे। वहां अफजल के समर्थन में नारे लगाए जा रहे थे, देश-विरोधी नारे लगाए जा रहे थे।
Delhi student lathicharge row nda backs education minister slams protesters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














