-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Dengue Platelets Why They Drop Qdenga Vaccine Benefits
Dengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव
- Written By: रीता राय सागर
Dengue Fever: डेंगू होने पर सबसे ज्यादा चिंता गिरते हुए प्लेटलेट्स की होती है। गंभीर स्थिति में डॉक्टर प्लेटलेट चढ़वाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या वजह है कि डेंगू में प्लेटलेट्स क्यों गिरते हैं।

डेंगू (फोटो.सोशल मीडिया)
Dengue Vaccines: बारिश के शुरु होते ही हमारे आसपास मच्छरों की तादाद बढ़ जाती है, ऐसे में मच्छरों से होने वाली बीमारियां भी बढ़ जाती है। डेंगू होने के बाद सबसे ज्यादा खतरनाक होता है प्लेटलेट्स काउंट का गिरना।
लेकिन अब सवाल यह है कि डेंगू में प्लेटलेट्स क्यों गिरते हैं। इसका उपचार क्या है। कई बार प्लेटलेट्स इतना गिर जाता है कि मरीज की जान पर बन आती है।
क्या होता है डेंगू
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के मुताबिक, डेंगू एक वायरल बुखार है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है। डेंगू का वायरस मुख्य रूप से मादा एडीज इजिप्टी प्रजाति के मच्छरों के काटने पर फैलता है। इसके अलावा कुछ लोगों में एडीज अल्बोपिक्टस के जरिए भी यह वायरस फैल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
रात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
Ripe Jackfruit: पका कटहल कहीं बिगाड़ न दे सेहत, इन 5 लोगों को खाने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए ये बात
फ्लेविवाइरिडी फैमिली के एक वायरस के कारण लोगों में डेंगू बुखार होता है। आपस में काफी मिलते-जुलते ये वायरस चार तरह के होते हैं। इस वायरस का सेरोटाइप DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4 डेंगू बुखार के लिए जिम्मेदार होता है। इनमें से किसी एक सेरोटाइप से संक्रमित होने और उससे उबरने के बाद मरीज के शरीर में उस सेरोटाइप के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो जाती है, जो आजीवन उसे दोबारा संक्रमण से बचाने का काम करती है।
प्लेटलेट्स (फोटो.सोशल मीडिया)
प्लेटलेट्स क्यों कम होने लगता है
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, थ्रोम्बोसाइटोपेनिया डेंगू बुखार की गंभीरता का एक प्रमुख संकेतक है। प्लेटलेट्स बोन मैरो में बनने वाली छोटी रक्त कोशिकाएं हैं। डेंगू बुखार के दौरान प्लेटलेट्स की संख्या में कमी का मतलब है शरीर की रक्त का थक्का जमना और संक्रमण से लड़ने की क्षमता कम होना।
डेंगू का बुखार बोन मैरो की गतिविधि को दबा देता है, जो प्लेटलेटस उत्पादन के लिए जिम्मेदार होती है। यह वायरस सीधे तौर पर प्लेटलेट्स को नुकसान पहुंचाता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और संख्या प्रभावित होती है। डेंगू बुखार से पीड़ित रोगी के शरीर में इस अवस्था के दौरान उत्पन्न एंटीबॉडी बड़ी संख्या में प्लेटलेट्स को नष्ट कर देते हैं।
डेंगू (फोटो.सोशल मीडिया)
क्या है QDENGA और यह कैसे काम करती है?
QDENGA एक लाइव एटेन्यूटेड टेट्रावैलेंट वैक्सीन है। इसका मतलब है कि इसमें डेंगू वायरस का कमजोर रूप शामिल है, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम सभी चार प्रकार के डेंगू वायरस को पहचानने और उनसे लड़ने की क्षमता को विकसित करता है। यह वैक्सीन बिना किसी डेंगू इंफेक्शन के भी लगाया जा सकता है। इस वैक्सीन का मुख्य लक्ष्य डेंगू वायरस से सुरक्षा प्रदान करना है।
QDENGA को दो डोज में दिया जाएगा, जिसमें पहली और दूसरी डोज के बीच तीन महीने का अंतर होगा। क्लीनिकल ट्रायल के अनुसार, दूसरी डोज के एक साल बाद यह वैक्सीन डेंगू के पुष्ट मामलों के खिलाफ लगभग 80 फीसदी तक प्रभावित रहेगा। इसके साथ ही, यह अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को भी 90% तक कम कर सकेगा।
Dengue platelets why they drop qdenga vaccine benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














