-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Workout During Summer Is Safe Workout Is Safe In This Hot Scorching Weather
Workout In Summer: बढ़ती गर्मी में वर्कआउट करना सही है या खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय
- Written By: रीता राय सागर
Workout In Summer: गर्मियों के मौसम में पहले से ही बहुत ज्यादा पसीना आता है और गर्मी लगती है, तो क्या इस दौरान वर्कआउट करना सही है। अगर आपके भी मन में ऐसे सवाल आते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

वर्कआउट (फोटो. सोशल मीडिया)
Fitness During Summer: हम हमेशा सुनते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से उम्र के साथ होने वाली बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। मौसम कोई भी हो शरीर को एक्टिव रखना बेहद जरूरी होता है।
लेकिन एक सच यह भी है कि मौसम के अनुसार एक्सरसाइज करने के तरीके और समय को बदलना चाहिए, ताकि शरीर को उसकी जरूरत के अनुसार सही फायदा मिल सके। एक्सपर्ट बताते हैं कि गर्मियों के मौसम में एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है, लेकिन गलत समय पर करने से कई बार स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकते हैं।
बढ़ती गर्मी में एक्सरसाइज करना सही है?
अगर आप बहुत ज्यादा गर्मी या तेज धूप में एक्सरसाइज करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह अच्छी बात है कि आजकल लोग फिटनेस को लेकर जागरूक हो रहे हैं और आउटडोर एक्सरसाइज करते हैं, जैसे वॉकिंग करना या जिम जाना आदि। लेकिन इन सभी एक्सरसाइज के लिए एक सही समय होना बेहद जरूरी है, क्योंकि ज्यादा गर्मी के दौरान अगर ये एक्सरसाइज की जाती हैं तो शरीर का तापमान और बढ़ने लगता है और फायदे की जगह पर नुकसान हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
World Fragile X Day: क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम? जानिए इस दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज
World Brain Day: रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Dengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव
गर्मी में एक्सरसाइज करने के नुकसान
गर्मियों के मौसम में दिन के ज्यादातर समय तापमान बहुत ज्यादा रहता है और इस दौरान एक्सरसाइज करने से शरीर का तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है और उसके साथ-साथ मिनरल्स भी निकलने लगते हैं। ज्यादा गर्मी के दौरान या धूप में एक्सरसाइज करने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
समर वर्कआउट (फोटो.सोशल मीडिया)
ज्यादा गर्म मौसम में एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिससे शुरुआत में थकान, सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बहुत ज्यादा गर्मी में लंबे समय तक वर्कआउट करने से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है, जो गंभीर स्थिति बन सकती है।
शरीर की जरूरत को समझना जरूरी
गर्मियों के मौसम में एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है और इसके लिए गर्मी में सुबह जल्दी या शाम को एक्सरसाइज करना सबसे बेहतर माना जाता है। अगर आप सुबह एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो आपको सुबह 5 से 8 बजे के बीच एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है और अगर आप शाम को करना चाहते हैं, आप 7 बजे के बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
किन बातों का ध्यान रखें
- दिन में 11 बजे से शाम के 4 बजे के बीच तेज धूप होती है और इस दौरान एक्सरसाइज न करें और अगर आपको एक्सरसाइज करनी है तो घर के अंदर ही एक्सरसाइज करें।
- गर्मियों के दिनों में एक्सरसाइज के दौरान पूरे समय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर का तापमान मेंटेन रहेगा।
- अगर आपको एक्सरसाइज के दौरान चक्कर आना, सिरदर्द या अन्य किसी भी प्रकार की तकलीफ महसूस होती है, तो तुरंत एक्सरसाइज बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें।
- एक्सरसाइज करते समय ढीले कपड़े पहनें, जिसके लिए आपको सूती कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है जो जल्दी पसीना सोख लेते हैं और कपड़ों के बीतर हवा का फ्लो बना रहेगा।
Workout during summer is safe workout is safe in this hot scorching weather
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला
Jul 22, 2026 | 03:44 PMJPSC रिजल्ट विवाद पर रांची में बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आयोग का किया घेराव; भारी पुलिस बल तैनात
Jul 22, 2026 | 03:39 PMडिलीवरी बॉय के बेटे का कमाल: संघर्षों को पछाड़ सोमनाथ ने जिम्नास्टिक्स में लहराया परचम, अब ओलंपिक पर है नजर
Jul 22, 2026 | 03:38 PMनागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: एसटी बस और माल वाहन की टक्कर से हड़कंप, पूर्व आयुक्त के निजी सचिव की गई जान
Jul 22, 2026 | 03:36 PMवाराणसी के जैन मंदिर घाट पर मिला कफ सिरप का बड़ा जखीरा; ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जांच के बाद होगा खुलासा
Jul 22, 2026 | 03:33 PMBhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य
Jul 22, 2026 | 03:32 PMGondia News: रावणवाड़ी ट्रक लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Jul 22, 2026 | 03:30 PMवीडियो गैलरी

CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM














