-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Hemoglobin Foods To Increase Hemoglobin Levels In Hindi
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
- Written By: रीता राय सागर
Hemoglobin Increase Diet: शरीर में खून की कमी होने पर आयरन रिच डाइट लेने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कौन से आयरन रिच फूड शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।

हीमोग्लोबिन फूड (फोटो.सोशल मीडिया)
Foods To Increase Hemoglobin: हीमोग्लोबिन हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है। यही प्रोटीन खून का रंग लाल रखता है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसके अलावा, हीमोग्लोबिन कोशिकाओं से कार्बन डाइऑक्साइड को फेफड़ों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाता है।
हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे 5 पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।
नट्स और बीज
शाकाहारी लोग नट्स और बीज को अपने डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और कद्दू के बीज आयरन, विटामिन ई और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इनका नियमित सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने और बढ़ाने में मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Photo: सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए 8 चौंकाने वाली बातें
नागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
नट्स (फोटो.सोशल मीडिया)
लीन रेड मीट
अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो लीन रेड मीट का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ये हिम आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं, जिसे शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। रिसर्च बताते हैं कि हीम आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, रेड मीट का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
हरी सब्जियां (फोटो.सोशल मीडिया)
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन, फोलेट और विटामिन C से भरपूर होती हैं, जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं। हमारे शऱीर में आयरन का काम लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करना है। हरी पत्तेदार सब्जियों से मिलने वाले फोलेट नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। विटामिन C शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है। विटामिन सी के लिए आप अपने रोजाना के आहार में संतरा, टमाटर और बेरी जैसे फलों को भी शामिल कर सकते हैं।
दालें और फलियां
65 हजार किस्म की दालें पाई जाती है। इसलिए हर दिन अलग-अलग प्रकार की दालें खाई जानी चाहिए। मसूर दाल, चना और राजमा जैसी दालें आयरन, प्रोटीन और फोलेट का अच्छा स्रोत हैं। ये हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करने के साथ-साथ लो फैट और हाई फाइबर वाली होती हैं, जो पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखते हैं।
दालें (फोटो.सोशल मीडिया)
साबुत अनाज और फोर्टिफाइड सीरियल्स
हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे लोगों में जो रेड मीट या नट्स का सेवन नहीं कर सकते हैं, वे साबुत अनाज और फोर्टिफाइड सीरियल्स का सेवन कर सकते हैं। इनमें आयरन के साथ-साथ फोलिक एसिड और विटामिन B12 जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं।
Hemoglobin foods to increase hemoglobin levels in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवाजी पार्क से आज निकलेगा ठाकरे बंधुओं का अभिनंदन मोर्चा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साझा संदेश
Jul 26, 2026 | 09:52 AMमामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
Jul 26, 2026 | 09:46 AMPakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फिर से हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, जांच जारी
Jul 26, 2026 | 09:42 AMHemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
Jul 26, 2026 | 09:41 AMठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
Jul 26, 2026 | 09:34 AMYRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
Jul 26, 2026 | 09:32 AMसंभाजीनगर में नई योजना की खुली पोल: टेस्टिंग के 4 घंटे बाद ही फटी पाइपलाइन, जलाशयों तक नहीं पहुंचा पानी
Jul 26, 2026 | 09:32 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














