धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह छात्रों के संघर्ष की जीत है। सम्राट चौधरी के इस्तीफे की भी मांग की।

Tej Pratap Yadav Reaction: राष्ट्रीय जनता दल नेता तेज प्रताप यादव ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे छात्रों के संघर्ष और एकजुटता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जब युवा और छात्र एकजुट होकर अपनी आवाज उठाते हैं तो बड़ी से बड़ी सरकार को भी झुकना पड़ता है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि छात्रों ने लगातार अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन किया, जिसके दबाव में सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति के इस्तीफे की बात नहीं है, बल्कि यह उन लाखों छात्रों की आवाज की जीत है, जिन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग की।

तेज प्रताप यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में बिहार में अपराध बढ़ा है और स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि जवाबदेही तय की जा रही है तो सम्राट चौधरी को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

राजद नेता ने कहा कि सिर्फ एक मंत्री के इस्तीफे से छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े कई मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन तब तक जारी रहना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने पाकिस्तान से सोशल मीडिया हैंडल संचालित किए जाने के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

वंदे मातरम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि राष्ट्रध्वज फहराने या राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कार्यक्रमों में सभी लोगों को समान नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर अनुशासन और सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com