-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News . »
- Videos »
- Para Powerlifting Jhandu Kumar Commonwealth Games 2026 Bronze Medal Bihar
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
- Written By: वंदना शर्मा
Commonwealth Games 2026: बिहार के झंडू कुमार ने ग्लासको कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 190 किलो वजन उठाकर भारत का पहला कांस्य पदक जीता। जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी।
Para Powerlifting Jhandu Kumar: बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ग्लासको कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। पुरुषों की हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में 190 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी यह उपलब्धि सिर्फ एक खेल जीत नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल बन गई है।
झंडू कुमार बचपन में ही पोलियो की चपेट में आ गए थे। महज पांच साल की उम्र में शारीरिक चुनौती का सामना करने के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को नहीं छोड़ा। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच भी उन्होंने खेल के प्रति अपना जुनून बरकरार रखा।
कोविड-19 महामारी के दौरान परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई। ऐसे समय में झंडू कुमार ने परिवार का सहारा बनने के लिए सब्जियां बेचीं और ई-रिक्शा भी चलाया। दिनभर काम करने के बाद भी उन्होंने अपनी ट्रेनिंग नहीं छोड़ी और रोजाना जिम जाकर अभ्यास जारी रखा।
साल 2023 में राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान झंडू कुमार के प्रदर्शन ने राष्ट्रीय कोच रजिंद्र सिंह राहेलू का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण का अवसर मिला, जिसने उनके खेल करियर को नई दिशा दी।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’
CWG 2025 Day 4: मीराबाई से लेकर जदुमणि तक, आज भारत के लिए हर मुकाबला होगा खास, जानिए पूरा शेड्यूल
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में चाड ले क्लोस का ऐतिहासिक कारनामा, 19वां मेडल जीतकर रचा इतिहास
ग्लासको कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में झंडू कुमार ने पुरुषों की हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में 190 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का पहला पदक भी है, जिससे पूरे देश में खुशी की लहर है।
झंडू कुमार की कहानी यह संदेश देती है कि मजबूत इरादों, कठिन मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। गरीबी और शारीरिक अक्षमता जैसी कठिन परिस्थितियां भी उनके हौसले को नहीं तोड़ सकीं और आज वे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। इस वीडियो को पूरा देखे…

Para powerlifting jhandu kumar commonwealth games 2026 bronze medal bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PMरूस में तैनात होंगे 30,000 उत्तर कोरियाई सैनिक, जेलेंस्की के दावे से दुनिया में मची खलबली
Jul 26, 2026 | 12:13 PMLock Upp 2: बरसों पुरानी दुश्मनी की दिखेगी झलक, हिना खान ने शिल्पा शिंदे को किया रोस्ट
Jul 26, 2026 | 12:12 PM81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के बाद काशी पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद, गौरक्षार्थ आंदोलन पर करेंगे अहम घोषणा
Jul 26, 2026 | 12:09 PMUS Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
Jul 26, 2026 | 12:06 PMखंडवा में कांग्रेस का विजय मार्च, NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 26, 2026 | 12:05 PMNational Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Jul 26, 2026 | 11:59 AMवीडियो गैलरी

सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM