-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Saffron Benefits In Winter For Health
सर्दियों का सुपरफूड केसर, रोजाना सेवन से मिलते हैं अनगिनत फायदे
- Written By: सीमा कुमारी
Saffron Natural Tonic: औषधीय गुणों से भरपूर केसर जिसे दुनिया का सबसे महंगा मसाला भी कहा जाता है, सिर्फ अपने बेहतरीन स्वाद और खुशबू के लिए ही नहीं, बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है।

सर्दियों में केसर क्यों माना जाता है खास?(सौ.सोशल मीडिया)
Saffron Benefits in winter: सर्दियों में सेहत की ख़ास देखभाल की ज़रूरत इसलिए होती है क्योंकि, इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे फ्लू, सर्दी-जुकाम और अन्य वायरल संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, कम धूप और बंद जगहों के कारण विटामिन D की कमी और सांसो से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आप केसर का सेवन कर सकते है।
आपको बता दें, केसर जिसे दुनिया का सबसे महंगा मसाला (Spice) भी कहा जाता है, सिर्फ अपने बेहतरीन स्वाद और खुशबू के लिए ही नहीं, बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी मशहूर है। खासकर सर्दियों के मौसम में केसर का सेवन करना किसी वरदान से कम नहीं है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और कई बीमारियों से बचाता भी है।
-
सर्दियों में केसर क्यों माना जाता है खास?
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, केसर एक ऐसा मसाला है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी माना जाता है। सर्दियों में शरीर को अधिक ऊर्जा और गर्माहट की जरूरत होती है, ऐसे में केसर प्राकृतिक रूप से इस जरूरत को पूरा करने में मदद कर सकता है।
-
शरीर को देता है गर्माहट और ताकत
केसर की तासीर गर्म मानी जाती है, जिससे यह ठंड के मौसम में शरीर के अंदरूनी तापमान को संतुलित रखने में सहायक होता है। इसके सेवन से ठंड के कारण होने वाली सुस्ती और कमजोरी कम महसूस हो सकती है।
-
मानसिक थकान और तनाव में राहत
सर्दियों में दिन छोटे होने और कम धूप मिलने के कारण कई लोग मानसिक थकान महसूस करते हैं। केसर का सीमित सेवन मन को शांत रखने और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक माना जाता है, जिससे मानसिक संतुलन बेहतर रहता है।
-
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
केसर में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। नियमित सेवन से मौसमी समस्याओं से बचाव में सहयोग मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:-ठंड के मौसम में भुनी हुई किशमिश ज़रूर खाएं, जानिए इससे क्या होगा फायदा
-
कैसे करें? केसर का सही सेवन
सर्दियों में केसर को गुनगुने दूध में भिगोकर पीना सबसे लोकप्रिय तरीका है। इसे हल्की मिठाइयों या पारंपरिक व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे कि केसर की मात्रा हमेशा सीमित रखी जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Dessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
Saffron benefits in winter for health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप की एक पोस्ट से दुनिया भर में मची खलबली, क्या शुरू होने से पहले ही टूट जाएगी अमेरिका-ईरान की महा-डील?
Jun 21, 2026 | 10:36 PMठाणे के मुंबई-वडोदरा NH पर जन्मदिन की खुशी मातम में बदली; BMW हादसे में फुटबॉलर योगेश नेगी ने गवाईं जान
Jun 21, 2026 | 10:36 PMCBSE Revaluation Result 2026 जारी, ऐसे चेक करें री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट
Jun 21, 2026 | 10:36 PMतमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत; PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया गहरा दुख, जांच कमेटी गठित
Jun 21, 2026 | 10:32 PM‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
Jun 21, 2026 | 10:32 PMIndian Army CDM Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
Jun 21, 2026 | 10:11 PMपेरमिली गांव ने लिया शराबमुक्त बनने का संकल्प, ग्रामसभा में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
Jun 21, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














