- Hindi News »
- Health »
- Soaked Raisins Winter Superfood Benefits
ठंड के मौसम में भुनी हुई किशमिश ज़रूर खाएं, जानिए इससे क्या होगा फायदा
Roasted Raisins In Winter: सर्दियों में भीगी हुई किशमिश सुपरफूड की तरह काम करती है। जानिए इसके फायदे, पाचन, इम्युनिटी और ऊर्जा बढ़ाने में कैसे है मददगार।
- Written By: सीमा कुमारी

सर्दियों का सुपरफूड क्यों है भीगी हुई किशमिश (सौ.सोशल मीडिया)
Roasted Raisins Health Benefits: सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्या हो जाती हैं। इसलिए इस मौसम में सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासकर तब जब मौसम में लगातार बदलाव होता रहता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बदलते मौसम में हमें अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। खासतौर से अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए सही खान पान हमें सेहतमंद बनाए रखने में मदद कर सकता है।
आपको बता दें कि सर्दियों में भुनी किशमिश का सेवन फायदेमंद हो सकता है। यह पोषक तत्वों से भरा एक ड्राई फ्रूट है जो भूनने के बाद और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है। ऐसे में बिना देर किए आइए जानते हैं सर्दियों में भुनी हुई किशमिश खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?
सम्बंधित ख़बरें
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
सर्दियों का सुपरफूड क्यों है भीगी हुई किशमिश
सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा, गर्माहट और पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में भीगी हुई किशमिश को एक नेचुरल सुपरफूड माना जाता है। किशमिश में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।
पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त
रात में भिगोकर सुबह खाई गई किशमिश पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। सर्दियों में जब पाचन धीमा हो जाता है, तब भीगी किशमिश बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
इम्युनिटी को बनाए मजबूत
भीगी किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। नियमित सेवन से सर्दी-खांसी और मौसमी संक्रमण का खतरा कम हो सकता है, जो ठंड के दिनों में आम समस्या होती है।
खून और हड्डियों के लिए लाभकारी
किशमिश आयरन का बढ़िया स्रोत है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद कैल्शियम और बोरॉन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जो सर्दियों में जोड़ों की समस्याओं से बचाव में सहायक है।
यह भी पढ़ें:-क्यों अमरूद को कहा जाता है आयुर्वेद का अमृतफल? जानें फायदे
ऊर्जा और त्वचा के लिए फायदेमंद
सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और थकान कम होती है। साथ ही यह त्वचा को अंदर से पोषण भी देती है, जिससे सर्दियों में रूखापन और बेजानपन कम हो सकता है।
कुल मिलाकर, सर्दियों में भीगी हुई किशमिश को अपनी डाइट में शामिल करना सेहत के लिए एक सरल और असरदार उपाय माना जाता है।
Soaked raisins winter superfood benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Society Video: बैरियर तोड़कर निकला कार चालक, फिर सिक्योरिटी गार्ड को दिया धक्का
May 02, 2026 | 06:46 PMइल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
May 02, 2026 | 06:42 PMअगर आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे होता, तो मासूम की जान बच जाती, नसरापुर कांड पर सुप्रिया सुले का तीखा प्रहार
May 02, 2026 | 06:38 PMUjjain News: महाकाल मंदिर मार्ग के पास मुस्लिम इलाके में बुलडोजर एक्शन, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई
May 02, 2026 | 06:33 PMनसरापुर कांड: पीड़ित परिवार मिलने पहुंचीं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, घटनास्थल से ही CM फडणवीस को मिलाया फोन
May 02, 2026 | 06:23 PMगुजरात के जूनागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 2 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 15 घायल
May 02, 2026 | 06:23 PMVijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
May 02, 2026 | 06:17 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














