Budget 2026: अहमदाबाद-मुंबई के बाद हाई स्पीड रेल का विस्तार, मुंबई-पुणे रूट पर खास फोकस

Union Budget 2026: केंद्र सरकार ने बजट में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। इससे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा समय घटेगा और वंदे भारत जैसी ट्रेनों का संचालन आसान होगा।
Rail Corridor Budget
हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on: 
Updated on: 

Rail Corridor Budget Update: केंद्र सरकार ने रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने कहा कि इन कॉरिडोर के जरिए प्रमुख शहरों के बीच यात्रा समय में भारी कमी लाई जाएगी।

सरकार ने साफ किया है कि अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के अनुभव के आधार पर अब अन्य क्षेत्रों में भी हाई स्पीड नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत मुंबई-पुणे के बीच एक अलग हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की योजना शामिल है।

पुराने कॉरिडोर होंगे हाई स्पीड में अपग्रेड

बजट में यह भी संकेत दिया गया है कि केवल नए रूट ही नहीं, बल्कि मौजूदा रेल कॉरिडोर को भी हाई स्पीड संचालन के योग्य बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य वंदे भारत जैसी सेमी-हाई स्पीड और हाई स्पीड ट्रेनों का व्यापक परिचालन सुनिश्चित करना है।

बड़े शहरों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सरकार का मानना है कि हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बड़े महानगरों और आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क को बेहतर बनाएंगे। इससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और सड़क व हवाई यातायात पर दबाव भी कम होगा।

यात्रियों को मिलेगा समय और सुविधा का लाभ

हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कम समय में लंबी दूरी तय करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, आधुनिक कोच, बेहतर सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाएं रेल यात्रा को अधिक आरामदायक बनाएंगी।

रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश का नया दौर

विशेषज्ञों के अनुसार, 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का प्रस्ताव भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इससे न केवल परिवहन व्यवस्था तेज होगी, बल्कि देश की आर्थिक विकास गति को भी नई रफ्तार मिलेगी।