-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Practice Nadi Shodhan Pranayama Daily To Relieve Mental Stress And Fatigue
मेंटल स्ट्रेस और थकावट को दूर करने के लिए रोजाना करें इस प्राणायाम का अभ्यास, मिलेंगे खास फायदे
- Written By: दीपिका पाल
Benefits of Nadi Shodhan Pranayam: नाड़ी शोधन प्राणायाम को लेकर आयुष मंत्रालय ने बताया कि, इस प्राणायाम को करने से शरीर की नाड़ियां साफ होती हैं, जिससे शरीर दिनभर एक्टिव बना रहता है।

नाड़ी शोधन प्राणायाम करने के फायदे (सौ, डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी ने हर किसी को बोझिल सा बना रख दिया है। अनियमित जीवनशैली औऱ खानपान नहीं सही होने की वजह से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही समय की कमी के कारण कई लोग व्यायाम भी सही तरीके से नहीं कर पाते है। अगर आप शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ बनाने का प्रयास कर रही है तो आपके लिए आज हम नाड़ी शोधन प्राणायाम के बारे में जानकारी दे रहे है जो मेंटल स्ट्रेस से लेकर कई तरह की मानसिक समस्या को दूर करते है।
इसकी जानकारी आज ही आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नाड़ी शोधन प्राणायाम के बारे में विस्तार से बताया। मंत्रालय ने इसे एक ऐसा साधन बताया है जो शरीर, मन और आत्मा… तीनों को शांत करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
PCOD, PCOS, PMOS: एक जैसे लगते हैं ये तीनों नाम, लेकिन फर्क जानना हर महिला के लिए है जरूरी, जानें सबकुछ
मोतियाबिंद मुक्त विदर्भ को मिली रफ्तार, WCL देगा 5 करोड़ रुपए; 25 हजार मुफ्त सर्जरी का लक्ष्य
Hormonal Health: 8 साल में प्यूबर्टी और 15 में डायबिटीज! भारतीय लड़कियों में क्यों बढ़ रहा है हार्मोनल संकट?
शरीर की नाड़ियां साफ करता है प्राणायाम
नाड़ी शोधन प्राणायाम को लेकर आयुष मंत्रालय ने बताया कि, इस प्राणायाम को करने से शरीर की नाड़ियां साफ होती हैं, जिससे शरीर दिनभर एक्टिव बना रहता है। बच्चों में जहां ये ऊर्जा पढ़ाई और खेल में ध्यान लगाने में मदद करती है, वहीं बड़ों को ये दफ्तर या घर के कामों में बेहतर फोकस करने में मदद देती है।
जानिए कैसे करते है प्राणायाम
इस प्राणायाम को करते समय एक नथुने से सांस ली जाती है और दूसरे से बाहर छोड़ी जाती है। यह अभ्यास बाएं और दाएं मस्तिष्क के बीच संतुलन बनाता है और व्यक्ति को अधिक केंद्रित और शांत बनाता है। यहां पर कोई इस प्राणायाम को करने की शुरुआत कर रहा है तो, उसे सांस लेने और छोड़ने की बराबर अवधि से शुरुआत करनी चाहिए, जैसे 4 सेकंड में सांस लेना और 4 सेकंड में छोड़ना। धीरे-धीरे जब अभ्यास में सहजता आने लगे, तो समय बढ़ाया जा सकता है। रोजाना 10-15 मिनट करने से मन शांत और शरीर स्वस्थ रहता है।
ये भी पढ़ें:गुडलक का संकेत देते हैं ये जीव
जानिए नाड़ी शोधन प्राणायाम नियमित करने के फायदे
अगर आप नियमित तौर पर नारी शोधन प्राणायाम करते है तो आपको कई तरह के फायदे मिलते है। इसकी जानकारी आपको नहीं होती है।
1-नाड़ी शोधन क्रिया को अपनाने से तनाव और चिंता का स्तर काफी कम हो जाता है। जब हम धीरे-धीरे सांस लेते और छोड़ते हैं, तो हमारे शरीर का नर्वस सिस्टम शांत हो जाता है। दिमाग में चल रही घबराहट या ओवरथिंकिंग रुक जाती है। इससे मन हल्का लगता है और चिंता दूर होने लगती है। नींद न आने की शिकायत वाले लोगों को भी इससे काफी राहत मिलती है।
2- नाड़ी शोधन का तरीका अपनाने से सोचने और महसूस करने की क्षमता में संतुलन लाता है। जो लोग भावनात्मक रूप से जल्दी परेशान हो जाते हैं या निर्णय लेने में उलझन महसूस करते हैं, उनके लिए यह प्राणायाम काफी मददगार हो सकता है।
3- अगर आप नाड़ी शोधन क्रिया करने से एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता बढ़ती है। हम लगातार तेज सांसों की बजाय शांत और गहरी सांसें लेते हैं, तो हमारा दिमाग ज्यादा ऑक्सीजन पाता है। इससे सोचने और समझने की शक्ति बढ़ती है।
4- इस प्राणायाम को करने से स्कूली छात्रों को फायदा होता है वह परीक्षा के दौरान ज्यादा शोर की वजह से छात्रों को दिक्कत हो सकती है।
आईएएनएस के मुताबिक
Practice nadi shodhan pranayama daily to relieve mental stress and fatigue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Aug 03, 2026 | 04:11 PM15 अगस्त से पहले दिल्ली में मचा हड़कंप, लाल किला समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
Aug 03, 2026 | 04:09 PMExplainer: भाजपा का अभेद्य किला ध्वस्त! वो 5 बड़े कारण, जिससे नीरज सिन्हा पर भारी पड़ा प्रशांत किशोर का दांव
Aug 03, 2026 | 04:05 PMचने-फुटाने की तरह गली-नुक्कड़ पर बिक रहा ड्रग्स! नागपुर में एमडी और सिंथेटिक नशा बना बड़ा खतरा
Aug 03, 2026 | 04:02 PMदतिया उपचुनाव: हो गया खेला…13 राउंड में कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 14, 689 वोटों की बम्पर लीड; BJP को झटका
Aug 03, 2026 | 04:01 PMKhatron Ke Khiladi के दौरान बुरी तरह घायल हुए गौरव खन्ना, लेजर बर्न्स देख घबराएं फैंस
Aug 03, 2026 | 04:00 PME-20 ईंधन के विरोध में नितिन गडकरी के घर पर NSUI-यूथ कांग्रेस का मार्च, बैरिकेड्स तोड़े; कई कार्यकर्ता डिटेन
Aug 03, 2026 | 04:00 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














