- Hindi News »
- Lifestyle »
- When To Eat Peanuts In Winter For Health Benefits
सर्दियों में सेहत का ख्याल रखती है मूंगफली, जानें ले किस समय खाना है सही
Benefits of Peanuts: सर्दियों में मूंगफली का सेवन किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। यह प्रोटीन से भरपूर होती है और खाने में भी स्वादिष्ट होती है। इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

मूंगफली के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Peanuts in Winter Benefits: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और संक्रमण से बचाने के लिए गर्म तासीर और पौष्टिकता से भरी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सर्दियों में प्रोटीन और ताकत शरीर के लिए जरूरी होता है इसके लिए मूंगफली का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को अंदर से गरम रखती है।
आयुर्वेद में मूंगफली को औषधि माना गया है, जो शरीर को रोगों से लड़ने के लिए तैयार करती है। मूंगफली वात दोष को संतुलित रखती है। हड्डियों और मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करती है। हृदय के लिए लाभकारी है, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करती है, सूजन कम करती है और पाचन को भी दुरुस्त करती है। कुल मिलाकर मूंगफली में कई गुण छिपे हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पोषण भी देते हैं। ये प्रोटीन का अच्छा और सस्ता स्रोत भी है।
दिल को रखे स्वस्थ
मूंगफली में विटामिन ई और मोनोअनसैचुरेटेड वसा होती है, जो दिल को मजबूत बनाती है और बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। बुरा कोलेस्ट्रॉल हृदय में ब्लॉकेज की समस्या पैदा कर सकता है। इसके अलावा, मूंगफली शुगर के मरीजों के लिए भी अच्छी होती है। इसमें कम ग्लाइसेमिक होता है, जो शुगर की मात्रा को रक्त में नियंत्रित रखता है। ऐसे में मूंगफली का सेवन मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
सम्बंधित ख़बरें
ओवरईटिंग से बचना है आसान! होली की दावत में खुद को कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स
गुजिया और ठंडाई नहीं से हो गए हैं बोर? इस बार मेहमानों के लिए होली पर बनाएं ये शाही आइसक्रीम
साइलेंट किलर बन रहा है आपको गुस्सा; बिना दवा और बिना थेरेपी के ऐसे कंट्रोल करें अपना टेंपर
क्या आपका बच्चा भी होली खेलने को है बेताब? बाहर भेजने से पहले फॉलों करें ये ड्रेसिंग टिप्स
यह भी पढ़ें:- आजकल क्यों बढ़ रही है गॉल स्टोन की समस्या? जानें इसके लक्षण और घरेलू उपाय
वजन कम करने में सहायक
मूंगफली वजन को बढ़ाने और घटाने दोनों में सहायक होती है। इसमें हाई प्रोटीन और अच्छा फैट होता है, जो वजन को बढ़ाने में मदद करता है, लेकिन अगर इसका सेवन सीमित मात्रा और सही समय पर किया जाए तो ये वजन को कम करने में भी सहायक होती है। मूंगफली सेवन में भारी होती है।
किस समय खानी चाहिए मूंगफली
इसके अलावा, ये स्किन और ब्रेन के लिए भी लाभकारी है। मूंगफली में मौजूद विटामिन बी-12 और अच्छा फैट ब्रेन को पूरा पोषण देते हैं। अब सवाल आता है कि किस समय मूंगफली का सेवन करना सही रहता है। मूंगफली का सेवन सुबह 10–11 बजे और सुबह 10–11 बजे तक कर सकते हैं। रात के समय मूंगफली खाने से बचें। मूंगफली को गुड़ के साथ या शहद के साथ खाने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। इसके अलावा, मूंगफली का चूरमा भी बना सकते हैं, जिसमें आटा और तिल जरूर मिलाएं।
आईएएनएस के अनुसार
When to eat peanuts in winter for health benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे
Mar 03, 2026 | 09:14 PMमिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी, इंडिगो ने स्पेशनल रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू
Mar 03, 2026 | 08:58 PMभंडारा में कृषि यंत्रीकरण योजना को रफ्तार, 9.90 करोड़ की निधि से किसानों को बड़ी राहत
Mar 03, 2026 | 08:56 PMमिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM‘वर्षा’ बंगले पर फडणवीस परिवार की इको-फ्रेंडली होली, मेयर रितु तावड़े ने फूलों से मनाया उत्सव
Mar 03, 2026 | 08:36 PMलखनऊ में 11 मार्च को शंखनाद, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे ‘गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ की शुरुआत
Mar 03, 2026 | 08:31 PMSA vs NZ: बारिश करेगी सेमीफाइनल का मजा खराब? जानें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
Mar 03, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














