-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Spicejet Shares Rocket Amid Indigo Airlines Crisis Jumping 14 Percent On Monday
उधर संकट में फंस रही IndiGo…इधर SpiceJet ने कर दिया बड़ा खेल, देखते-देखते ही रॉकेट बन गया शेयर
- Written By: मनोज आर्या
Spicejet Share: देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस कंपनी इंडिगो में जारी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार के दिन कंपनी का शेयर क्रैश हो गया। इस बीच स्पाइसजेट को लेकर अच्छी खबर आई है।

स्पाइसजेट एयरलाइन, (फाइल फोटो)
Spicejet Share Price: भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस इंडिगो (IndiGo Airlines) में बीते कुछ दिनों से जारी संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी की कई उड़ानें रद्द होने का सिलसिला अभी भी जारी है। पिछले एक हफ्ते में इंडिगो की हजारों उड़ानों रद्द हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइंस की ओर से अब तक 610 करोड़ रुपये से ज्यादा के टिकट रिफंड भी जारी किए जा चुके हैं। इन संकट का असर इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर (Interglobe Share) पर भी देखने को मिला, जो कारोबार के दौरान 9% तक क्रैश हो गया।
वहीं, दूसरी तरफ IndiGo Crisis का फायदा दूसरी एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को मिलता नजर आया, एविएशन सेक्टर में मचे ताजा हड़कंप के बीच कंपनी ने अपनी फ्लाइट्स बढ़ाने का ऐलान किया, तो इसका SpiceJet Share अचानक रॉकेट बन गया और कारोबार के दौरान 14% तक उछल गया।
सोमवार के दिन क्रैश हुआ इंडिगो का शेयर
सबसे पहले बात करते हैं सोमवार को इंडिगो में संकट के लेटेस्ट अपडेट और शेयर पर पड़े इसके असर के बारे में, तो तमाम कोशिशों के बाद भी अभी तक एयरलाइन का संचालन ठीक नहीं हो सका है। रिपोर्ट्स की मानें, तो लगातार सातवें दिन करीब 450 IndiGo Flights रद्द हुईं और यात्रियों मं हड़कंप मचा रहा। शेयर की बात करें, तो IndiGo Share Crash हो गया और कारोबार के दौरान 4842 रुपये तक टूट गया। इस गिरावट के चलते इंटरग्लोब एविएशन का मार्केट कैप भी घटकर 1.89 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
MIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Monsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Income Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
स्पाइसजेट के शेयर में रॉकेट की रफ्तार
एक ओर जहां इंडिगो का शेयर धड़ाम हो गया, तो दूसरी ओर एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट का शेयर (SpiceJet Share) रॉकेट की रफ्तार से भागता हुआ नजर आया। सोमवार को दिन के कारोबार के दौरान ये स्टॉक 14.11 फीसदी तक उछला और 35.50 रुपये पर जा पहुंचा था। हालांकि, मार्केट क्लोज होते-होते इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ी, फिर भी बिखरे हुए बाजार में भी ये 4.47% की तेजी लेकर 32.50 रुपये पर क्लोज हुआ। शेयर में तेजी के बीच कंपनी का मार्केट कैपिटल भी बढ़कर 4590 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: महंगाई के मोर्चे पर मिली बड़ी राहत, नवंबर में सस्ती हुई घर की बनी थाली; जानें कितनी कम हुई लागत
इंडिगो के संकट से स्पाइसजेट को कैसे फायदा?
अब सवाल ये कि इंडिगो एयरलाइन संकट का फायदा स्पाइसजेट को कैसे मिला? दरअसल, SpiceJet Share में ये तूफानी तेजी कंपनी के चेयरमैन और एमडी अजय सिंह (SpiceJet Chairman) के एक बयान के बाद देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि स्पाइसजेट एयरलाइन देश भर में इंडिगो उड़ानों में व्यापक देरी और कैंसिलेशन के बीच यात्रियों की मदद के लिए अगले कुछ दिनों में 100 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी। IndiGo Crisis को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि इससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई है.
Spicejet shares rocket amid indigo airlines crisis jumping 14 percent on monday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














