-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Jalna Illegal Sale Abortion Pills Health Department Negligence
Jalna: गर्भपात की दवाओं की अवैध बिक्री, निगरानी की कमी मेडिकल स्टोर्स बेखौफ, भ्रूण हत्या का खतरा बढ़
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar जालना में बिना पर्ची गर्भपात की दवाओं की खुलेआम बिक्री से प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई। प्रतिबंधित दवाएं महिलाओं के लिए गंभीर खतरा बनीं, जबकि निगरानी की कमी से अवैध कारोबार बढ़ रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: जालना जिले में मेडिकल स्टोर्स पर बिना डॉक्टर की पर्ची गर्भपात की दवाओं की खुलेआम बिक्री ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। अवैध दवाइयों से होने वाले गैरकानूनी गर्भपात, भ्रूण हत्या और महिलाओं के जीवन पर मंडराते खतरे ने स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही को साफ उजागर कर दिया है। हाल ही में सामने आए मामलों से जानकार इसे लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग और औषधि प्रशासन की नियमित निगरानी न होने का फायदा उठाकर कुछ मेडिकल स्टोर्स मामूली लाभ के लिए गर्भपात की प्रतिबंधित दवाओं और इंजेक्शनों की अवैध बिक्री कर रहे हैं। हालांकि, भ्रूण हत्या रोकने के लिए सरकार व्यापक प्रयास कर रही है, पर यह कहना गलत नहीं होगा कि खतरनाक दवाओं की अनियंत्रित बिक्री सरकारी प्रयासों को कमजोर कर रही है।
हाल ही में भोकरदन क्षेत्र में अवैध गर्भ लिंग जांच केंद्र का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान गर्भपात के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल मेडिकल संचालकों पर भी कार्रवाई की गई। इससे पहले भी भोकरदन के एक अस्पताल पर छापेमारी में गर्भपात की दवाओं का अवैध भंडार जब्त किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
संजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
टपकती छतें, दरकी दीवारें… वर्धा में 153 जिप स्कूलों की इमारतें जर्जर, हजारों छात्रों की सुरक्षा खतरे में
गणेश नाईक की एकनाथ शिंदे को सीधी चेतावनी! नवी मुंबई में क्लस्टर योजना पर छिड़ी जंग, महायुति में ऑल इज नॉट वेल?
LCB की कार्र वाई में अमरावती में 20 किलो गांजा जब्त, घेराबंदी कर महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
महिलाओं की जान के साथ खिलवाड़
विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुसार, इन दवाओं के गलत उपयोग से अत्यधिक रक्तस्राव, तेज दर्द, उल्टियां व डायरिया, रक्त के थक्के बनना, मस्तिष्क में थक्का पहुंचने पर कैंसर का खतरा व कई मामलों में स्थायी वंध्यत्व जैसी जटिलताएं उत्पन्न हो सकती है। घर पर स्वयं गर्भपात करने की प्रवृत्ति कई महिलाओं के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से खतरे में डाल रही है।
ये भी पढ़ें:-नायलॉन मांजे पर सख्त हुई पुलिस: विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी, मांजा दुकानदारों पर छाया डर
बढ़ रहा है कारोबार
- बदनापुर क्षेत्र में पकड़े गए एक अन्य अवैध गर्भपात केंद्र में भी ऐसी प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि कुछ मेडिकल स्टोर्स पर बिना किसी प्रिर्सक्रिप्शन के गर्भपात की गोलियां आसानी से उपलब्ध हैं।
- कानून के अनुसार यह पूर्णतः अवैध है। गर्भपात की दवाएं शेड्यूल-H श्रेणी में आती हैं और उनकी बिक्री का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होता है। समझा जाता है कि निरीक्षण की कमी के चलते यह अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है।
अवैध बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर का लाइसेंस होगा रद्द
जिले 2,300 मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे है, नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के स्टॉक की भी लगातार जांच की जाती है। डॉक्टर की पर्ची के बिना एमटीपी किट की बिक्री पूर्णतः अवैध है। यदि किसी मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की दवाओं की अवैध रूप से बिक्री पाई गई, तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
सहायक आयुक्त, अन्न एवं औषधि प्रशासन विभाग – जीवन जाधव
Jalna illegal sale abortion pills health department negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMबिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Aug 02, 2026 | 09:52 PMसंजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
Aug 02, 2026 | 09:51 PMकेस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
Aug 02, 2026 | 09:49 PMबिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
Aug 02, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM













