- Hindi News »
- Health »
- Nit Rourkela Develops Indigenous Force Plate To Reduce Heel Pain
अब एड़ी का दर्द होगा चुटकियों में छूमंतर, NIT राउरकेला ने तैयार की स्वदेशी फोर्स प्लेट
- Written By: दीपिका पाल
Benefits of Indigenous Force Plate: दर्ददायक बीमारी पर आराम के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान राउरकेला ( NIT राउरकेला) के शोधकर्ताओं ने एक कम लागत वाली और स्वदेशी फोर्स प्लेट विकसित की है।

स्वदेशी फोर्स प्लेट (सौ. डिजाइन फोटो)
Indigenous Force Plate: उम्र बढ़ने के साथ या कम उम्र में ही लोगों को कई गंभीर बीमारियां घेर लेती है। इसमें ही एड़ी का दर्द हर उम्र के लोगों को सताता है। एड़ी का दर्द वयस्कों में पैरों की सबसे आम बीमारियों में से एक है। यह अक्सर प्लांटर फेशिया (ऊतकों की एक पट्टी जो पैर के आर्क को सहारा देती है) के अत्यधिक भार से जुड़ा होता है।
दर्ददायक बीमारी पर आराम के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान राउरकेला (एनआईटी राउरकेला) के शोधकर्ताओं ने एक कम लागत वाली और स्वदेशी फोर्स प्लेट विकसित की है जो काफी किफायती है। इसे लेकर रिसर्चर ने दावा किया है कि, इससे एड़ी के दर्द से निजात मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
कैसे तैयार हुई स्वदेशी प्लेट
एनआईटी राउरकेला द्वारा तैयार स्वदेशी फोर्स प्लेट को एड़ी के दर्द पर राहत दिलाने के लिए तैयार किया है। नई फोर्स प्लेट बहु-अक्षीय भू-प्रतिक्रिया बल (जीआरएफ) को मापकर काम करती है। फोर्स प्लेट से मापे गए जीआरएफ का उपयोग असामान्य चाल पैटर्न का निदान करने के लिए किया जाता है। यह उपकरण भारत में खेल शिक्षाविदों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और पुनर्वास केंद्रों में उपयोगी होगा, क्योंकि यह मौजूदा विदेशी आपूर्तिकर्ताओं की तुलना में किफायती है।
इतना ही नहीं इस प्लेट को लेकर कहा गया है कि, मानव मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य के विश्लेषण के लिए आवश्यक क्लीनिकल उपकरण के रूप में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है। उच्च लागत और भारतीय निर्माताओं की कमी के कारण, भारत में इसकी उपलब्धता सीमित रही है।
कैसे मिलता है फायदा
इस नए फोर्स प्लेट को लेकर एनआईटी राउरकेला के प्रो. ए. तिरुगनम ने जानकारी दी है। एनआईटी राउरकेला के प्रो. ए. तिरुगनम ने कहा, “ज्यादातर न्यूरोमस्कुलर विकार व्यक्ति के चाल-ढाल को प्रभावित करते हैं। चूंकि चाल के लिए मांसपेशियों की ताकत और संतुलन के सटीक समन्वय की आवश्यकता होती है, इनमें से किसी में भी गड़बड़ी चलने के तरीके और संबंधित जीआरएफ को बदल सकती है।””कुछ सामान्य न्यूरोमस्कुलर रोग जैसे मायोपैथी, पेरिफेरल न्यूरोपैथी, न्यूरोमस्कुलर जंक्शन विकार, स्पास्टिसिटी, अटैक्सिया, पार्किंसंस रोग, सेरेब्रल पाल्सी आदि जीआरएफ को बदल सकते हैं। जीआरएफ में इन असामान्यताओं का निदान फोर्स प्लेट का उपयोग करके किया जा सकता है।”फोर्स प्लेट को मानव मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य के विश्लेषण के लिए आवश्यक क्लीनिकल उपकरण के रूप में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है। उच्च लागत और भारतीय निर्माताओं की कमी के कारण, भारत में इसकी उपलब्धता सीमित रही है।
ये भी पढ़ें- बदलते मौसम में वायरल इंफेक्शन से हो गए है परेशान, इन उपायों से सेहत का रखें ख्याल
कितनी होती है कीमत
यहां पर इसकी कीमत को लेकर खुलासा किया है। फोर्स प्लेट की कीमत आमतौर पर 30-50 लाख रुपये के बीच होती है।भारत में स्वदेशी रूप से विकसित फोर्स प्लेट की लागत लगभग 8 से 10 लाख रुपये के बीच होगी, जिससे लागत में लगभग 70-85 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे यह एक किफायती विकल्प बन जाएगा।
आईएएनएस के मुताबिक
Nit rourkela develops indigenous force plate to reduce heel pain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














