सैलरी से पहले नया फोन खरीदने की प्लानिंग? 25 फरवरी को लॉन्च होगी Samsung की Galaxy S26 सीरीज़

Samsung Galaxy Unpacked 2026: फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना किसी बड़े फैसले से कम नहीं होता। अगर आप भी नया प्रीमियम फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है।
buy a new phone before your salary Samsung's Galaxy S26 series will launch on February 25th.
Samsung Galaxy Unpacked 2026 (Source. Samsung)
Updated on

Galaxy S26 Series Launch: मिडिल क्लास परिवारों के लिए फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना किसी बड़े फैसले से कम नहीं होता। अगर आप भी नया प्रीमियम फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। Samsung 25 फरवरी को अपने बड़े टेक इवेंट Galaxy Unpacked 2026 में बहुप्रतीक्षित Galaxy S26 सीरीज़ से पर्दा उठाने जा रही है। इसके साथ ही Galaxy Buds 4 सीरीज़ भी लॉन्च हो सकती है। अच्छी बात यह है कि आप इस इवेंट को घर बैठे अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर लाइव देख सकते हैं।

कब और कहां देखें Galaxy Unpacked 2026 LIVE?

Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 25 फरवरी को भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा। इसका आयोजन सैन फ्रांसिस्को में किया जा रहा है। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Samsung के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और कंपनी की वेबसाइट पर की जाएगी। यानी आपको किसी खास पास या टिकट की जरूरत नहीं बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।

Galaxy S26 सीरीज़: क्या होगा खास?

इस बार Galaxy S26 सीरीज़ में तीन मॉडल पेश किए जा सकते हैं Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra। डिजाइन में हल्के बदलाव और कैमरा अपग्रेड की चर्चा जोरों पर है। खासतौर पर Galaxy S26 Ultra में मिलने वाले प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर की काफी तारीफ हो रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य कंपनियां भी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में इस फीचर को शामिल कर सकती हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए कैमरा सेगमेंट में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें मिलेंगी।

Galaxy Buds 4 सीरीज़: नया डिजाइन, नया अंदाज़

स्मार्टफोन के साथ Samsung Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro भी लॉन्च कर सकती है। नए मॉडल्स में डिजाइन में बदलाव के साथ मेटल स्ट्रिप दी जा सकती है, जिससे इनका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम लगेगा। Buds 4 Pro में इस बार सिलिकॉन ईयरटिप्स मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर फिट और साउंड क्वालिटी दे सकते हैं।

Galaxy AI फीचर्स: टेक्नोलॉजी का नया दौर

आज के दौर में एआई हर टेक इवेंट का मुख्य आकर्षण बन चुका है। Unpacked 2026 में भी Galaxy S26 सीरीज़ के साथ नए एआई फीचर्स का ऐलान हो सकता है। खासकर फोटोग्राफी और इमेज प्रोसेसिंग से जुड़े एआई टूल्स यूजर्स को स्मार्ट और आसान अनुभव देंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com