- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- How To Make Mathura Style Traditional Thandai At Home Holi 2026
Holi Special: घर पर ऐसे बनाएं एकदम मथुरा स्टाइल असली ठंडाई, एक घूंट पीते ही सब पूछेंगे रेसिपी
Thandai Recipe: होली के मौके पर ठंडाई का स्वाद त्योहार की खुशियों को दोगुना कर देता है। अगर आप इस बार बाजार की जगह घर पर ही मथुरा स्टाइल असली ठंडाई बनाना चाहते हैं तो कुछ तरीके से बना सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

होली ठंडाई (सौ. एआई)
Holi Food Recipe: होली का त्योहार हो और हाथों में ठंडाई का गिलास न हो ऐसा तो मुमकिन ही नहीं। लेकिन बाजार में मिलने वाले पाउडर और मिलावटी सिरप के बजाय इस बार अपने मेहमानों को असली स्वाद चखाएं। मथुरा की गलियों जैसा स्वाद पाने के लिए फॉलो करें यह पारंपरिक रेसिपी जो न सिर्फ आपको ताजगी देगी बल्कि पेट को भी ठंडक पहुंचाएगी।
मथुरा और वृंदावन की ठंडाई अपनी खास गाढ़ी बनावट और खुशबू के लिए जानी जाती है। इसका असली राज इसमें इस्तेमाल होने वाले मसालों का फ्रेश होना है। अगर आप भी इस होली घर पर वही जादू बिखेरना चाहते हैं तो बाजार के रेडीमेड पैकेट छोड़ दें और खुद का ठंडाई मसाला तैयार करें।
ठंडाई के लिए सामग्री
ड्राई फ्रूट्स: बादाम (20-25), काजू (15), पिस्ता (10) और मगज के बीज (खरबूजे के बीज)।
सम्बंधित ख़बरें
वजन घटाने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक; गर्मियों में पीना शुरू कर दें यह एक ड्रिंक, 7 दिनों में दिखेगा फर्क!
Cucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Tamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए
Weight Loss Mistakes: वजन घटाने के चक्कर में कहीं किडनी तो खराब नहीं कर रहे आप? जानें गर्म पानी के छिपे खतरे
मसाले: काली मिर्च के दाने (8-10), सौंफ (2 बड़े चम्मच), खसखस (पोस्ता दाना), और हरी इलायची।
फ्लेवर के लिए: सूखी गुलाब की पंखुड़ियां, केसर के धागे और ताजी पिसी हुई मिश्री या चीनी।
मुख्य आधार: कम से कम 1 लीटर फुल क्रीम दूध।
यह भी पढ़ें:- Holi 2026: बाजार से रंग खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! कहीं नकली गुलाल छीन न ले आपके चेहरे का नूर
बनाने की विधि
- सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, मगज, सौंफ और खसखस को रात भर या कम से कम 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
- भिगोए हुए बादाम के छिलके उतार लें। अब सभी भीगी हुई चीजों को काली मिर्च, इलायची और गुलाब की पंखुड़ियों के साथ मिक्सी में पीसकर एक फाइन पेस्ट बना लें। पेस्ट जितना बारीक होगा ठंडाई उतनी ही मखमली बनेगी।
- दूध को उबालें और उसमें केसर डालकर ठंडा होने के लिए रख दें। जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट और चीनी/मिश्री मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को एक मलमल के कपड़े या महीन छलनी से छान लें। इसे कम से कम 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें।
मथुरा जैसा अहसास पाने के लिए होली के त्योहार पर ठंडाई को मिट्टी के कुल्हड़ में परोसें और ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ता और केसर के रेशे डालें। यह ड्रिंक न केवल स्वादिष्ट है बल्कि इसमें मौजूद सौंफ और काली मिर्च पाचन में भी मदद करती है।
How to make mathura style traditional thandai at home holi 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फरमान: 1 मई से मराठी नहीं तो ‘लाइसेंस’ नहीं! टैक्सी-रिक्शा चालकों के लिए बदला गया नियम
Apr 15, 2026 | 06:49 AMवजन घटाने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक; गर्मियों में पीना शुरू कर दें यह एक ड्रिंक, 7 दिनों में दिखेगा फर्क!
Apr 15, 2026 | 06:45 AMचंद्रपुर बांबेझरी और कुसुंबी गांवों के किसानों के जमीन विवाद पर पालकमंत्री का आश्वासन, समाधान के लिए प्रशासन
Apr 15, 2026 | 06:43 AMLIVEआज की ताजा खबर 15 अप्रैल LIVE: बिहार: सम्राट चौधरी आज 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
Apr 15, 2026 | 06:24 AMMandira Bedi Struggle: ‘शांति’ से शुरू हुआ सफर, क्रिकेट एंकरिंग ने बदली किस्मत, ऐसे चमकीं मंदिरा बेदी
Apr 15, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 15 April: आज है जन्मदिन तो चमकने वाली है किस्मत, जानें किन लोगों को रहना होगा सतर्क
Apr 15, 2026 | 06:18 AMBirthday Special: क्रिकेट इतिहास का वो अनोखा ऑलराउंडर, जिसके नाम बैटिंग-बॉलिंग दोनों में दर्ज है खास रिकॉर्ड
Apr 15, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM













