Skin Care: चेहरे पर नारियल तेल लगाने से पहले रुकें! जानें यह आपकी स्किन को ग्लो देगा या करेगा डैमेज

Coconut Oil For Skin: नारियल तेल को नेचुरल मॉइश्चराइजर माना जाता है लेकिन हर स्किन टाइप के लिए यह फायदेमंद हो ऐसा जरूरी नहीं है। गर्मियों में नारियल तेल लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
Coconut Oil On Face
चेहरे पर नारियल तेल लगाती महिला (सौ. एआई)
Published on
Updated on

Skincare Tips: नारियल तेल को बालों और त्वचा के लिए रामबाण माना गया है लेकिन जब बात चेहरे की नाजुक स्किन की आती है तो इसे लगाने से पहले जानकारी जरूरी है। जहां कुछ लोगों के लिए यह नेचुरल मॉइस्चराइजर है वहीं दूसरों के लिए यह त्वचा की समस्याओं का कारण बन सकता है।

नारियल तेल कॉमेडोजेनिक की श्रेणी में आता है। सरल भाषा में कहें तो इसकी बनावट काफी मोटी होती है जो त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर सकती है। यही कारण है कि इसे चेहरे पर लगाने से पहले आपको अपनी स्किन टाइप की पहचान करना बहुत जरूरी है।

ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन

अगर आपकी स्किन ऑयली है या आपको बार-बार मुहांसे होते हैं तो नारियल तेल आपके लिए दुश्मन साबित हो सकता है। यह पोर क्लॉगिंग करके ब्लैकहेड्स और गंभीर दानों का कारण बन सकता है।

ड्राई स्किन

अत्यधिक शुष्क त्वचा वालों के लिए यह एक बेहतरीन बैरियर की तरह काम करता है और नमी को लॉक कर देता है।

सेंसिटिव स्किन

संवेदशील त्वचा वालों को पैच टेस्ट के बिना इसका उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे रेडनेस या खुजली हो सकती है।

गर्मियों में नारियल तेल के खतरे

तपती धूप और पसीने के मौसम में नारियल तेल लगाना जोखिम भरा हो सकता है। तेल की परत पसीने और धूल को त्वचा के अंदर ही फंसा लेती है जिससे हीट रैशेज और स्किन डलनेस यानी कालापन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • अगर आप इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करना ही चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • इसे पूरे दिन चेहरे पर छोड़ने के बजाय डबल क्लींजिंग के लिए इस्तेमाल करें। चेहरे का मेकअप उतारें और फिर फेसवॉश से चेहरा धो लें।
  • अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है तो इसे रात में लगाकर सोएं। दिन की धूप में तेल लगाकर बाहर निकलने से बचें।
  • हमेशा कोल्ड-प्रेस या वर्जिन कोकोनट ऑयल का ही चुनाव करें जिसमें केमिकल्स या आर्टिफिशियल खुशबू न हो।

नारियल तेल एक बेहतरीन प्राकृतिक उत्पाद है लेकिन यह वन साइज फिट्स ऑल नहीं है। यदि इसे लगाने के बाद आपको भारीपन या दाने महसूस हों तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें और जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर का रुख करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com