पुणे में गर्मी का 'पारा' हाई, टूटा 11 साल का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड; मौसम वैज्ञानिक चिंतित

Pune Weather Update: पुणे में फरवरी में ही गर्मी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 19.2°C दर्ज हुआ, जो 2015 के बाद दूसरा सबसे अधिक है। रातों में भी उमस और तपिश से लोग बेहाल हैं।
पुणे में गर्मी का 'पारा' हाई, घाटा 11 साल का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड; मौसम वैज्ञानिक चिंतित
Pune minimum temperature spike( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune Minimum Temperature Spike: पुणे शहर में इस साल फरवरी के महीने ने मौसम के सारे पुराने समीकरण बिगाड़ दिए हैं। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 19।2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने पिछले 11 वर्षों का रिकॉर्ड लगभग ध्वस्त कर दिया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2015 के बाद यह फरवरी महीने का दूसरा सबसे गर्म न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 2015 में पारा 19।5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

वर्तमान स्थिति यह है कि न्यूनतम डिग्री अधिक बना हुआ है, जिससे रात के समय भी लोगों को भीषण उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस असामान्य वृद्धि के पीछे हवा की दिशा में बदलाव और आसमान के एकदम साफ रहने को प्रमुख कारण बताया है।

दिन के समय भी सूरज की तपिश परेशान कर रही है। शिवाजीनगर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, जबकि लोहगांव में यह 35.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। लोहगांव की रातें तो और भी गर्म रहीं, जहाँ न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया।

विशेषज्ञ की सलाह

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्व हेड वैदर फोरकास्टर अनुपम कश्यपी ने चेतावनी दी है कि आने वाले सप्ताह में गर्मी और बढ़ेगी। उन्होंने में बताया कि न केवल पुगे बल्कि मराठवाड़ा के क्षेत्रों भी दिन का तापमान काफी अधिक रहने की संभावना है।

रात के समय भी राहत मिलने के आसार कम है, उन्होंने नागरिकों को सलाह दी है कि दोपहर के वक्त अनावश्यक बाहर निकलने से बचे और बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com