-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- How To Know If Your Baby Has Down Syndrome
World Down Syndrome Day: कैसे जानें कहीं आपके बच्चे को भी नहीं है ये समस्या?, जानिए बचाव के उपाय
- Written By: दीपिका पाल
डाउन सिंड्रोम की बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने और डाउन सिंड्रोम वाले व्यक्तियों को उनके समुदायों में कैसे महत्व दिया जाना चाहिए इस बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से 21 मार्च को वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे मनाते

बच्चों में डाउन सिंड्रोम के लक्षण (सौ.सोशल मीडिया)
World Down Syndrome Day: आज दुनियाभर में वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे मनाया जा रहा है जो एक प्रकार की आनुवांशिक बीमारी होती है जो बच्चों में जन्म के साथ नजर आती है। डाउन सिंड्रोम का सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों को होता है जिसका पता खुद पैरेंट्स को नहीं जानते है। डाउन सिंड्रोम की बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने और डाउन सिंड्रोम वाले व्यक्तियों को उनके समुदायों में कैसे महत्व दिया जाना चाहिए इस बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 21 मार्च को वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे मनाया जाता है। चलिए जानते है ऐसी क्या स्थिति होती है जिसमें डाउन सिंड्रोम की समस्या नजर आती है।
किसे कहते है डाउन सिंड्रोम
यहां पर डाउन सिंड्रोम की समस्या को जानें तो, डाउन सिंड्रोम एक आनुवंशिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति, क्रोमोसोम 21 की एक अतिरिक्त कॉपी के साथ पैदा होता है। इसका मतलब है कि उनके पास 46 के बजाय कुल 47 क्रोमोसोम होते हैं। यह उनके मस्तिष्क और शरीर के विकास को प्रभावित कर सकता है। कई लोगों को इसके कारण चलने-उठने जैसे जीवन के सामान्य कार्यों को करने में भी समस्या हो सकती है।
जानिए कितने लोग डाउन सिंड्रोम के शिकार
आपको बताते चलें कि, दुनियाभर में डाउन सिंड्रोम बीमारी को लेकर कई अनुमान और आंकड़े जारी किए गए है। अमेरिका में हर साल लगभग 6,000 बच्चे इस समस्या के साथ पैदा होते हैं, जोकि प्रत्येक 775 शिशुओं में से लगभग एक के बराबर है। अमेरिका में लगभग दो लाख लोग डाउन सिंड्रोम से पीड़ित हैं। भारतीय आबादी में भी ये समस्या देखी जा रही है। भारत में 800 से 850 जीवित जन्मे बच्चों में से लगभग एक को ये दिक्कत प्रभावित करती है। अनुमानतः प्रतिवर्ष 30,000 से 35,000 बच्चे इससे प्रभावित होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Morning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
Somwar Vrat Drinks : सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी
Crispy Carrot-Beetroot Cutlet: सब्जियां खाने में नखरे करता है बच्चा? बनाएं संजीव कपूर की आसान रेसिपी
बच्चों में पहचानें डाउन सिंड्रोम की समस्या
आपको बताते चलें, डाउन सिंड्रोम नामक बीमारी एक तरह से शारीरिक, संज्ञानात्मक और व्यवहार संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। डाउन सिंड्रोम के शारीरिक लक्षण आमतौर पर जन्म के समय मौजूद होते हैं और जैसे-जैसे बच्चा बढ़ता है, वे अधिक स्पष्ट हो जाते हैं। इसमें नाक का सपाट होना, झुकी हुई आंखें, छोटी गर्दन, छोटे कान, हाथ और पैर की समस्या हो सकती है। जन्म के समय मांसपेशियां कमजोर होना, औसत से कम लंबाई होना, सुनने और दृष्टि संबंधी समस्याएं होना, जन्मजात हृदय रोग भी डाउन सिंड्रोम का एक लक्षण हो सकता है।
क्या होते है डाउन सिंड्रोम होने के कारण
यहां पर डाउन सिंड्रोम की समस्या बनने के कई कारण हो सकते है चलिए जानते है इसके बारे में।
1- दरअसल यह बीमारी आनुवांशिुक होती है जिसमें क्रोमोसोम यानि गुणसूत्र की समस्या होने से इसके जोखिम कारकों को पहचानना जरूरी होता है।
2- अगर परिवार में इस बीमारी की कोई हिस्ट्री रही हो तो डाउन सिंड्रोम का खतरा होता है।
3-यदि माता-पिता में से किसी में आनुवांशिक विकार रहे हैं तो बच्चों में इसका खतरा अधिक हो सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
जानिए डाउन सिंड्रोम की समस्या का कैसे पाएं हल
यहां पर अगर बच्चे को डाउन सिंड्रोम की समस्या हो जाए तो इस बीमारी के लिए निदान का होना भी जरूरी होता है। इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट कहते है कि, डाउन सिंड्रोम का निदान आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान या जन्म के बाद किया जा सकता है। गर्भकालीन स्क्रीनिंग टेस्ट यानी पहले और दूसरे तिमाही में ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड के माध्यम से डाउन सिंड्रोम के खतरे को पता लगाया जा सकता है। दरअसल इस बीमारी का कोई परमानेंट इलाज नहीं है इसे अच्छी देखभाल के साथ सही किया जा सकता है। बोलने और संवाद करने की क्षमता में सुधार के लिए बच्चों को टॉक थेरेपी दी जाती है। इसी तरह मांसपेशियों की मजबूती और संतुलन सुधारने के लिए फिजियोथेरेपी से लाभ मिल सकता है। डाउन सिंड्रोम से बचाव के लिए कोई पुख्ता तरीका नहीं है
How to know if your baby has down syndrome
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMIncome Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMJPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 10 अगस्त से CID करेगी पूछताछ; झारखंड छात्र आंदोलन तेज
Aug 09, 2026 | 07:59 PMMoney Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
Aug 09, 2026 | 07:59 PMटॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
Aug 09, 2026 | 07:58 PMमध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
Aug 09, 2026 | 07:49 PMबेंगलुरु के फुटपाथ पर खंभे, दुकानें और बाइक… पैदल चलने वाला जाए तो जाए कहां? वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
Aug 09, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














