ट्रंप का भद्दा मजाक! फिलिस्तीनियों को गाजा छोड़ने के लिए दिया 4 लाख का ऑफर, पहले ही लीक हो गया प्लान

Israel-Gaza News: गाजा को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्लान सामने आया है। जिसके मुताबिक गाजा को खाली करवाकर उसके दुबई जैसा शहर बनाया जाएगा। जहां ट्रंप बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बनाकर उसे बेचना चाहते हैं।
ट्रंप का भद्दा मजाक! फिलिस्तीनियों को गाजा छोड़ने के लिए दिया 4 लाख का ऑफर, पहले ही लीक हो गया प्लान
डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Donald Trump Gaza Plan: इजराइल और हमास के  बीच जंग जारी है। इजराइल की सेना ने गाजा पर कब्जा करने के लिए अपने अभियान को और तेज कर दिया है। इसी बीच गाजा को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक प्लान मीडिया में लीक हो गया है। जिसके मुताबिक ट्रंप गाजा को पूरी तरह से खाली करवाकर वहां ऊंची-ऊंची इमारतें बनाकर बेचना चाहते है।

वॉशिंगटन पोस्ट में छपी रिपोर्ट के अनुसार, एक 38 पन्नों के सरकारी दस्तावेज में गाजा को एक हाई-टेक मेगासिटी में बदलने की योजना का विवरण दिया गया है। इस प्रस्तावित योजना को ‘गाजा रीकंस्ट्रक्शन, इकोनॉमिक एक्सेलरेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशनल ट्रस्ट’ (GREAT) नाम दिया गया है।

फिलिस्तीनियों को मिलेंग 4 लाख रूपये

इसे प्रोजेक्ट को करीब 9 लाख करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा, जिसकी इमारतें ट्रंप ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे हैं। इस परियोजना के चलते लगभग 20 लाख लोगों को उनके घरों से बेदखल किया जाएगा। इन्हें शहर छोड़ने के बदले 4 लाख रुपए की एकमुश्त राशि और अगले 4 साल तक का किराया देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, एक साल तक मुफ्त भोजन भी उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

इस योजना से जुड़े दस्तावेजों में डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का नाम सामने आया है। हालांकि, मानवाधिकार संगठनों और विशेषज्ञों ने इस योजना की कड़ी आलोचना करते हुए इसे गाजा से फिलिस्तीनी नागरिकों को जबरन हटाने और एक बड़े पैमाने पर नरसंहार की साजिश करार दिया है। जानकारी के अनुसार, ट्रंप की योजना है कि गाजा से निकाले गए फिलिस्तीनी नारगिकों को मिस्र, कतर जैसे देशों में बसाया जाए, या फिर फिलिस्तीन के ही किसी सीमित क्षेत्र में रखा जाए।

योजना के पीछे ट्रंप के दामाद का दिमाद

जानकारी के मुताबिक, ट्रंप के गाजा प्लान के पीछे उनके दामाद जेरेड कुशनर और पूर्व ब्रिटीश पीएम टोनी ब्लेयर का दिमाग है। कुशनर पहले गाजा को मूल्यवान संपत्ति बता चुके हैं। योजना के तहत जब तक गाजा का पुनर्विकास नहीं हो जाता तब तक फिलिस्तीनियों को 323 वर्ग फुट के छोटे घर मिलेंगे, जबकि जमीन के मालिकों को डिजिटल टोकन दिए जाएंगे। जब तक पुनर्निर्माण पूरा नहीं होता, लोगों को गाजा से बाहर रहना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com