-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Adopt The Formula Of Balanced Diet From Today Eradicate Malnutrition From Its Roots
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025 : कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए आज से अपनाएं संतुलित आहार का फार्मूला
- Written By: दीपिका पाल
National Nutrition Week 2025: भारत में हर साल 1 से 7 सितंबर तक 'राष्ट्रीय पोषण सप्ताह' मनाया जाता है। इस सप्ताह का उद्देश्य लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने से है।

संतुलित आहार का फार्मूला (सौ. सोशल मीडिया)
National Nutrition Week 2025: हमारी सेहत का आधार संपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर आहार, पर्याप्त नींद और व्यायाम होता है। इस नियम को अक्सर कई लोग नहीं अपनाते है। इस कमी को दूर करने के लिए भारत में हर साल 1 से 7 सितंबर तक ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’ मनाया जाता है। इस सप्ताह का उद्देश्य लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने से है। आज भी कई लोग घर के बाहर रहने वाले अक्सर पोषक तत्व की पूर्ति नहीं कर पा रहे है इसके लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना जरूरी है। यह सप्ताह स्वास्थ्य मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें पोषण अभियान, मिड-डे मील योजना और एकीकृत बाल विकास सेवाओं (आईसीडीएस) जैसी योजनाओं का समर्थन होता है।
कब हुई इस सप्ताह की शुरुआत
बताया जाता है कि, जब भारत कुपोषण जैसी बीमारी के चपेट में था उस दौरान राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत 1982 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को पौष्टिक आहार का सेवन करने से था। मुख्य लक्ष्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बुजुर्गों में पोषण की कमी को दूर करना है। बताया जाता है कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, पोषण शरीर की ऊर्जा और विकास के लिए आवश्यक है। खाद्य सुरक्षा 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 74 प्रतिशत आबादी स्वस्थ आहार का खर्च नहीं उठा सकती, और 39 प्रतिशत लोग पोषक तत्वों की कमी से जूझ रहे हैं। यह सप्ताह इन समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
हर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Rakul Preet Skin Care: रकुल प्रीत की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन? घर पर बनाएं ये 3 आसान DIY फेस पैक
कैसे आयोजित होता है यह सप्ताह
दरअसल इस सप्ताह को कई तरीके से मनाया जाता है। इस सप्ताह के मौके पर स्वास्थ्य शिविर, सेमिनार, वेबिनार और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक आहार की जानकारी दी जाती है, जबकि आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और माताओं को पोषण संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। लोगों को ताजे फल, सब्जियां और कम प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे फल और सब्जियों में पोषक तत्व अधिक होते हैं, और इन्हें छिलके समेत खाने से पोषण की पूर्ति होती है।
ये भी पढ़ें- दिल और दिमाग की सेहत के लिए जरूरी है ओमेगा-3 फैटी एसिड, इन वेजिटेरियन फूड्स से शरीर में करें पूर्ति
बेहतर जीवन के लिए सही खाएं- 2025 की थीम
जैसा कि, हर दिवस की थीम बदलती रहती है वैसे ही 2025 की थीम ‘बेहतर जीवन के लिए सही खाएं’ है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को संतुलित आहार अपनाने और कुपोषण से निपटने के लिए प्रेरित करती है। जैसा कि, बेहतर खाने की ओर ध्यान देने की बात कही जा रही है वैसे ही हम कुपोषण जैसी बीमारी से बच सकते है।यह थीम संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप है, जो सभी के लिए पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। विशेषज्ञों ने जंक फूड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी है, क्योंकि ये मोटापा, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों का कारण बनते हैं। इसके बजाय, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन डी और आयरन से भरपूर आहार लेने की सिफारिश की गई है।
बताया जाता है कि, सरकार की पोषण योजनाओं, जैसे पीएम पोषण योजना, ने स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान करके कुपोषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आईएएनएस के अनुसार-
Adopt the formula of balanced diet from today eradicate malnutrition from its roots
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Jun 30, 2026 | 12:15 AMकचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














