- Hindi News »
- Health »
- Follow These Home Remedies To Get Relief From Mouth Ulcers
क्या आप हो गए है मुंह के छालों से परेशान, तो इन घरेलू नुस्खों को आज से अपनाना करें शुरु, मिलेगी राहत
home remedies for mouth ulcers: मुंह में छाले होना एक ऐसी समस्या है, जो अक्सर लोगों को तकलीफ देती है। ये छाले होंठों के अंदर, जीभ, मसूड़ों या गालों के अंदरूनी हिस्से पर हो सकते हैं।
- Written By: दीपिका पाल

मुंह के छालों को दूर करने के आसान उपाय (सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली। बदलती लाइफस्टाइल और अनुचित खानपान का असर सीधा पाचन सिस्टम पर पड़ता है। पाचन में गड़बड़ी की शिकायत बनी रहती है। पाचन की गड़बड़ी की वजह से मुंह में छाले की समस्या बनी रहती है। मुंह में छाले होना एक ऐसी समस्या है, जो अक्सर लोगों को तकलीफ देती है। ये छाले होंठों के अंदर, जीभ, मसूड़ों या गालों के अंदरूनी हिस्से पर हो सकते हैं।
ये सफेद या पीले रंग के होते हैं और इनके आसपास लाल सूजन भी हो जाती है। जब तक पेट साफ नहीं होता है मुंह में छालों की समस्या बनी रहती है। इस समस्या के लिए हम कुछ घरेलू नुस्खों पर चर्चा करेंगे जो जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
Skincare Tips: 59 की उम्र में माधुरी दीक्षित दिखती हैं 25 की, यंग और चमकदार स्किन के लिए आप भी अपनाएं ये टिप्स
कब और किन वजहों से होते है छाले
यहां पर मुंह में छाले होने के कई कारण होते है। इसमें ज्यादा तीखा या मसालेदार खाना खाना, तनाव होना, पेट की गर्मी बढ़ जाना, विटामिन बी12 या आयरन की कमी, और नींद पूरी न होना होता है। इसे लेकर रिसर्च का भी कहना है कि, छाले तब होते है जब हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। मुंह के छाले होने की स्थिति में मुंह के अंदर छोटे-छोटे घाव बन जाते हैं। आयुर्वेद भी कहता है कि शरीर में गर्मी ज्यादा हो जाना और पाचन सही न होना इस समस्या की वजह बनते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे बेहद मददगार साबित हो सकते हैं, जो आपको छालों से जल्दी आराम देंगे।
इन घरेलू नुस्खों को तुरंत अपनाना करें शुरु
आप छालों की समस्या से जूझ रहे है तो घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते है।
नारियल तेल:
नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और सूजन कम करते हैं। दिन में 3-4 बार साफ उंगली से नारियल तेल छालों पर लगाने से दर्द कम होता है और घाव जल्दी भर जाते हैं। नमक मिलाए हुए गुनगुने पानी से गरारे करने से भी मुंह साफ होता है और छाले जल्दी ठीक होते हैं। नमक में ऐसे तत्व होते हैं, जो संक्रमण रोकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि नमक ज्यादा न डालें, नहीं तो जलन बढ़ सकती है।
तुलसी:
तुलसी की पत्तियां चबाना भी लाभकारी होता है। तुलसी से शरीर की रोग से लड़ने की ताकत बढ़ती है और छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसके साथ ही तुलसी पेट को ठंडा करती है और पाचन बेहतर बनाती है, जिससे छालों का कारण भी दूर होता है।
केले और शहद:
केले और शहद का भी इस्तेमाल छालों में आराम देने के लिए किया जाता है। केला शरीर की गर्मी को कम करता है और शहद छालों की जलन को शांत करता है। पका हुआ केला मैश करके उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और इसे छाले पर लगाएं। कुछ देर बाद मुंह को पानी से धो लें। इससे जल्दी आराम मिलता है।
ये भी पढ़ें- खाली पेट भीगे हुए काले चने खाने के फायदे
शहद और हल्दी:
शहद और हल्दी का मिश्रण भी शानदार घरेलू इलाज है। शहद में सूजन कम करने और संक्रमण से लड़ने वाले गुण होते हैं, जबकि हल्दी एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करती है, जो संक्रमण रोकती है और सूजन घटाती है। इन दोनों को मिलाकर छालों पर लगाने से जलन कम होती है और छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं।
आईएएनएस इनपुट के अनुसार
Follow these home remedies to get relief from mouth ulcers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aakhri Sawal Collection: आखिरी सवाल की ओपनिंग बेहद कमजोर, सोशल मीडिया पर चर्चा, खाली रहे सिनेमा हॉल
May 17, 2026 | 11:36 AMनासिक के बांध भरे, फिर भी बूंद-बूंद को तरसे लोग; जगदीश पवार बोले- नहीं सुधरे हालात तो हंडा आंदोलन
May 17, 2026 | 11:33 AMCentral Railway Mumbai Division की कमाई में बड़ा उछाल, अप्रैल 2026 में 570 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
May 17, 2026 | 11:33 AMपाकिस्तानी एक्ट्रेस Sanam Saeed का कान्स 2026 में ग्लैमरस डेब्यू, बैकलेस ड्रेस और गजरे वाले लुक ने जीता दिल
May 17, 2026 | 11:30 AMभंडारा में दर्दनाक हादसा,मोहाडी तहसील में नदी बनी काल, तैरने गए दो युवकों की गई जान
May 17, 2026 | 11:27 AMघोड़बंदर रोड पर एमएमआरडीए का इंजीनियरिंग कमाल, 252 टन वजनी फुट ओवर ब्रिज तैयार
May 17, 2026 | 11:22 AMइन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
May 17, 2026 | 11:21 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














