- Hindi News »
- Technology »
- Samsung Galaxy S25 Fe Launched In Galaxy Unpacked Event All The Features And Price
Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च: दमदार AI फीचर्स और हाई-एंड कैमरा के साथ आया नया स्मार्टफोन
- Written By: सिमरन सिंह
Best Premium Smartphone India: नए स्मार्टफोन Galaxy S25 FE को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे शानदार AI फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस वााले फो के कई डिटेल्स को लॉन्च किया है।

Samsung का नया फोन हुआ लॉन्च। (सौ. Samsung)
Samsung Galaxy S25 FE Price India: टेक दिग्गज सैमसंग ने आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Galaxy S25 FE को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल इसी साल फरवरी में पेश हुई Galaxy S25 सीरीज़ का नया एडिशन है। कंपनी ने इसे शानदार AI फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मार्केट में उतारा है। लॉन्च के बाद यह फोन सीधे तौर पर Vivo X200 FE को कड़ी टक्कर देगा।
दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें पावरफुल Exynos 2400 चिपसेट लगाया गया है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस बार कंपनी ने फोन में 10% बड़ा वेपर चैंबर शामिल किया है, जिससे गेमिंग और हेवी टास्किंग के दौरान बेहतर कूलिंग मिलती है। नया मॉडल जनरेटिव एडिट, इंस्टेंट स्लो-मोशन और ऑडियो इरेजर जैसे AI फीचर्स से लैस है।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung का नया FE फोन मचाएगा धूम, Galaxy S26 FE का डिजाइन लीक
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Samsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
Vivo X300 Ultra Vs Samsung S26 Ultra Vs Pixel 10 Pro: कौन-सा फ्लैगशिप फोन है सबसे दमदार?
हाई-एंड कैमरा सेटअप
कैमरे की बात करें तो Galaxy S25 FE में पीछे की तरफ 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। साथ ही, इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं और फोन की मोटाई सिर्फ 7.4mm है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में Galaxy S25 FE का 8GB + 128GB वेरिएंट ₹60,000 और 8GB + 256GB वेरिएंट ₹62,000 में उपलब्ध होगा। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि इसके साथ 6 महीने का Google AI Pro प्लान फ्री मिलेगा, जिसमें Gemini, Flow और NotebookLM जैसे प्रीमियम फीचर्स एक्सेस किए जा सकेंगे। सैमसंग अपनी 7 साल की सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट पॉलिसी पर भी कायम है, जिससे यह फोन लंबे समय तक अप-टू-डेट रहेगा।
Vivo X200 FE से मुकाबला
सैमसंग का नया फोन सीधे तौर पर Vivo X200 FE से मुकाबला करेगा। वीवो के इस डिवाइस में 6.3 इंच डिस्प्ले, Dimensity 9300+ प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसके कैमरा सेटअप में 50MP + 8MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा शामिल है। वीवो का यह फोन 6,500mAh बैटरी के साथ आता है और फिलहाल Flipkart पर इसकी कीमत ₹54,999 है।
ये भी पढ़े: GST के कम होने से क्या होगा iPhone 17 पर असर? जानें बदलाव के बाद की कीमत
ध्यान दें
Samsung Galaxy S25 FE अपनी दमदार परफॉर्मेंस, हाई-एंड कैमरा और AI फीचर्स के दम पर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बड़ा प्लेयर बनकर उभरा है। हालांकि कीमत के मामले में यह Vivo X200 FE से थोड़ा महंगा है, लेकिन लंबे अपडेट सपोर्ट और एडवांस फीचर्स इसे एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।
Samsung galaxy s25 fe launched in galaxy unpacked event all the features and price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आग की अफवाह बनी 4 मौतों का कारण: रेलवे ने कहा- कोई आग नहीं लगी, चेन पुलिंग के बाद ट्रैक पर उतरने से गई जान
Jun 15, 2026 | 09:21 AMIND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Jun 15, 2026 | 09:17 AMअमरावती के लालखेड़ में नाली निर्माण को लेकर भाजपा कांग्रेस समर्थको में खूनी संघर्ष, 4 गंभीर घायल
Jun 15, 2026 | 09:12 AMHealthy Lifestyle Tips: बढ़ती उम्र में फिटनेस बनाए रखने के लिए सुबह की दिनचर्या में शामिल करें ये हेल्दी आदतें
Jun 15, 2026 | 09:09 AMएयर इंडिया बिल्डिंग का होगा भव्य कायाकल्प, नवीनीकरण के लिए 181 करोड़ रुपये मंजूर
Jun 15, 2026 | 09:03 AMफ्लैट और निवेश के नाम पर 56 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 09:00 AMखंडवा में फिर तेंदुए की मौत: 5 दिन में दूसरी बार सड़क हादसे का शिकार बना वन्यजीव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Jun 15, 2026 | 08:54 AMवीडियो गैलरी

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM














