भूलकर भी रात में खाना खाने के बाद नहीं करें ये गलतियां, अगली सुबह हो सकती है समस्या

Wrong Habits in Nights: रात का खाना हमेशा हल्का रखना ही जरूरी होता है। खाने के बाद हमें कुछ आदतें बिल्कुल नहीं अपनानी चाहिए नहीं तो सेहत को नुकसान हो सकता है।
भूलकर भी रात में खाना खाने के बाद नहीं करें ये गलतियां
भूलकर भी रात में खाना खाने के बाद नहीं करें ये गलतियां ( सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Late Night Eating Habits: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी आदतों को अपनाना जरूरी होता है। सुबह और रात का खाना खाने के दौरान कुछ आदतों को अपनाना जरूरी होता है। रात का खाना हमेशा हल्का रखना ही जरूरी होता है। खाने के बाद हमें कुछ आदतें बिल्कुल नहीं अपनानी चाहिए नहीं तो सेहत को नुकसान हो सकता है।

दरअसल आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो हमें रात में खाना खाने के बाद नहीं करनी चाहिए। यह गलत आदतें सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।

इन गलत आदतों को बिल्कुल भी न करें

सेहत को बेहतर बनाने के लिए इन गलत आदतों को बिल्कुल नहीं अपनाना चाहिए।

1- अक्सर कई लोग रात में खाना खाकर तुरंत लेटने चले जाते है या मोबाइल चलाने लगते हैं, जिससे पाचन गड़बड़ा जाता है। दरअसल ऐसा होता है कि, खाने के तुरंत बाद लेटने से पाचन रस ऊपर चढ़ जाता है और गैस, एसिडिटी या जलन की समस्या शुरू हो जाती है।

2- कई बार ऐसा होता है कि, टीवी या मोबाइल देखने से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन को कम करती है, जिससे नींद ठीक से नहीं आती।

3- खाना खाने के तुरंत बाद आपको ठंडा पानी पानी नहीं पीना चाहिए यह नुकसानदायक होता है। यह पाचन अग्नि को बुझा देता है, इसलिए गुनगुना पानी पीना बेहतर है।

4-अगर आप खाने के बाद शराब का सेवन करते है तो यह पाचन तंत्र को कमजोर करने का काम करता है।

5-खाना खाने के बाद कई लोग फल या कॉफी-चाय लेते हैं, लेकिन ये भी पाचन को रोकते हैं और गैस बनाते हैं। खाने के बाद कॉफी या चाय लेने से इसमें मौजूद कैफीन नींद खराब करती है और पेट में जलन बढ़ाती है। भोजन के तुरंत बाद भारी एक्सरसाइज या योग करना भी ठीक नहीं होता, क्योंकि इससे पाचन अंगों पर दबाव पड़ता है।

ये अच्छी आदतें अपनाना न भूलें

आपको अपनी सेहत को बेहतर बनाना है तो अच्छी आदतें अपनाना जरूरी होता है। खाना खाने के बाद हल्का टहलना यानी लगभग 100 कदम चलना आयुर्वेद में सबसे अच्छा बताया गया है। इसके अलावा खाना खाने के बाद मुंह की सफाई करना नहीं भूले।मुंह की दुर्गंध और बैक्टीरिया से बचाव होता है। रात का खाना हमेशा हल्का, गर्म और सुपाच्य होना चाहिए, जैसे खिचड़ी, मूंग दाल या सूप। यहां पर सोने से कम से कम दो घंटे पहले खाना खत्म कर लेना चाहिए ताकि पाचन ठीक से हो सके।

आईएएनएस के अनुसार

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com