- Hindi News »
- Health »
- Know The Benefits Of Eating Radish In Winter
आम सब्जी नहीं औषधि के तौर काम करती है मूली, पेट की समस्या से लेकर खून को रखता है साफ
Benefits of Radish: आयुर्वेद में इसे मूलिका रसायन कहा गया है, जिसमें कई रोगों को मिटाने की शक्ति होती है। मूली कफ और वात दोष को संतुलित करती है, पाचन शक्ति बढ़ाती है।
- Written By: दीपिका पाल

मूली खाने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Radish Benefits of Health: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है इस मौसम में खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है। सर्दियों की हरी सब्जियों में मूली की सब्जी भी आसानी से मिल जाती है। मूली को आम सब्जी नहीं मानते है बल्कि यह कई औषधिय गुणों से भरपूर भी होती है। पेट से लेकर शरीर के लिए हर अंगों के लिए मूली के पायदे होते है।
आयुर्वेद में इसे मूलिका रसायन कहा गया है, जिसमें कई रोगों को मिटाने की शक्ति होती है। मूली कफ और वात दोष को संतुलित करती है, पाचन शक्ति बढ़ाती है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है।
जानिए मूली खाने के फायदे
1- आप सर्दी के मौसम में मूली का सेवन करते है तो पेट की समस्या पर आराम मिलता है। पेट में भारीपन, गैस या अपच की समस्या रहती है तो मूली का रस वरदान साबित हो सकता है। रोजाना खाने से पहले एक चम्मच मूली का रस हल्के नमक के साथ लेने से पाचन सुधरता है और टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। मूली लिवर और पित्ताशय की सफाई भी करती है।
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
2- लिवर की सफाई के लिए आप मूली का सेवन कर सकते है। मूली में लिवर और पित्ताशय की सफाई करने की क्षमता होती है। सुबह खाली पेट आधा कप मूली का रस पीने से लिवर की सूजन कम होती है और पीलिया जैसी बीमारियों में राहत मिलती है। खांसी और कफ में तो यह सबसे असरदार मानी गई है। मूली का रस और शहद मिलाकर दिन में दो बार लेने से बलगम ढीला होकर बाहर निकल जाता है।
3-मूली का सेवन करने से दिल को भी फायदा मिलता है। दिल के मरीज अगर मूली का सेवन करते है तो यह फायदेमंद साबित होता है। दरअसल मूली में कई पोषक तत्व होते है जैसे पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं। वजन घटाने वालों के लिए मूली एक हेल्दी भूमिका निभाने का काम करता है।
4-शरीर में खून की सफाई करने के लिए मूली का सेवन फायदेमंद होता है। मूली का रस पीने से शरीर के सभी टॉक्सिन बाहर निकल जाते है। मूली का रस पीने से जब टॉक्सिन बाहर निकल जाते है तो, त्वचा को भी इसका फायदा मिलता है। मूली अग्निदीपक और कफ नाशक होती है। इससे वजन नियंत्रित रहता है और शरीर ऊर्जावान महसूस करता है।
5-मूली का रस एक प्राकृतिक मूत्रल औषधि है, जो किडनी स्टोन और यूरिन इंफेक्शन में राहत देता है। यह शरीर से अतिरिक्त लवण और विष बाहर निकालता है।त्वचा और बालों के लिए भी यह टॉनिक का काम करती है। मूली में मौजूद सल्फर, जिंक और विटामिन सी त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- रोजाना अपने रूटीन में शामिल करें 5 आसान और स्मार्ट हैंड एक्सरसाइज, मोबाइल-लैपटॉप चलाने के दौरान नहीं होगा दर्द
यहां पर मूली का सेवन करने से गैस या पेट दर्द की समस्या और बढ़ सकती है। रात में मूली खाने से बचें, यह वात दोष बढ़ा सकती है। हमेशा ताजी मूली ही खाएं, बासी मूली हानिकारक हो सकती है।
आईएएनएस के अनुसार
Know the benefits of eating radish in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AM…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














