-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- World Introvert Day Happy Life Tips Hindi
कम बोलना कमजोरी नहीं, जानिए वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे पर कैसे जीते हैं इंट्रोवर्ट लोग अपनी खुशहाल जिंदगी
- Written By: दीपिका पाल
Introvert Lifestyle Tips: वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे पर जानिए इंट्रोवर्ट लोग कैसे अपनी खामोशी को ताकत बनाकर खुशहाल और संतुलित जिंदगी जीते हैं, साथ ही उनके फायदे और लाइफ टिप्स के बारे में जान सकते है।

वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे 2026 (सौ.सोशल मीडिया)
World Introvert Day 2026: दुनिया जितनी बड़ी है उतना ही इस संसार में कई तरह के लोग रहते है। कोई अच्छा वक्ता होता है तो कोई कम बोलकर ही अपनी पहचान बना लेता है। राजनीति से लेकर फिल्मी दुनिया में अंतर्मुखी लोगों के नाम तो आपने सुने होंगे जिन्होंने अपने कम शब्दों से लोगों को प्रभावित किया। दुनिया भले ही एक्सट्रोवर्ट लोगों से जानी जाती है लेकिन इंट्रोवर्ट किसी कोने में भी कहानियां गढ़ रहे है।
आज दुनियाभर में विश्व अंतर्मुखी दिवस ( World Introvert Day) मनाया जा रहा है। यह दिन उन अंतर्मुखी लोगों को समर्पित है जिन्होंने अपनी पर्सनालिटी से नया मुकाम बनाया है और अंतर्मुखी होने के बाद भी आत्मविश्वास को बढ़ाया है।
पहले जानते है कौन होते है इंट्रोवर्ट
यहां पर इंट्रोवर्ट यानि अंतर्मुखी लोगों की बात करें तो, ऐसा व्यक्ति जो खुद को भीड़ से अलग-थलग रखना पसंद करता है और खुद का मुकाम शांति से बनाना पसंद करता है। वह दूसरों से बातचीत से या मेल मिलाप से एनरजेटिक नहीं महसूस करता। उसे एकांत में रहना पसंद होता है। इस इंट्रोवर्ट सर्किल में आने वाले लोग क्लास या ऑफिस में अपनी बातों को शेयर करने से बचते है उन्हें अपनी बातें करीबी को शेयर करना ही पसंद होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
ज्यादा दोस्तों के ग्रुप से अलग इंट्रोवर्ट व्यक्ति एक या दो ही करीबी दोस्तों से जुड़ा होता है। वे बाहर की पार्टियां या घूमने की बजाय घर में अपने कमरे में ज्यादा रहना पसंद करते है उन्हें इससे शांति मिलती है। ऐसे व्यक्ति अपनी बातें सामने वाले से खुलकर नहीं कर पाते है मन के अंदर ही दबाकर रखते है।
जानिए इंट्रोवर्ट लोगों को समझने के तरीके
अगर आपका कोई खास इंट्रोवर्ट है तो उसे समझने के लिए आपको कई तरीके अपनाने चाहिए जो इस प्रकार है..
1- मजाक नहीं करें सराहना दें
यहां पर इंट्रोवर्ट या अंतर्मुखी स्वभाव के लोगों को अक्सर अपने स्वभाव के वजह से हर कोई बुली करता है या मजाक बनाता है। स्वभाव के अनुसार इंट्रोवर्ट स्वभाव के लोग किसी की बात पर रिएक्ट करने की बजाय सुन लेते है लेकिन जवाब वे लोग सोच-समझकर ही देते है। यहां पर अंतर्मुखी लोगों का मजाक बनाने के बजाय उसका सम्मान करें।ऐसे लोगों में आम लोगों की तुलना में धैर्य भी ज्यादा होता है।
2- स्वभाव को ना समझें कमजोरी
यहां पर आप अंतर्मुखी स्वभाव के लोगों को कमजोर ना समझें। लोगों को लगता है कि किसी सिचुएशन का सामना करने में ऐसे लोग घबराते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। जहां बहुमुखी स्वभाव वाले लोग कई बार बातों से सिचुएशन को हैंडल नहीं कर पाते है। यहां पर अंतर्मुखी स्वभाव के लोग हर किसी के दिल में जगह बना लेते है क्योंकि वे हर बात सोच समझकर ही करते है।
3- उकसाएं नहीं
यहां पर इंट्रोवर्ट स्वभाव के लोगों की तुलना किसी से नहीं करना चाहिए। हर किसी का व्यवहार होता है इसमें एक्स्ट्रोवर्ट से वे बिल्कुल ही अलग होते है।तुलना करने से सिर्फ लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं स्वभाव में बदलाव आने की संभावना कम ही होती है, इसलिए इसे अवॉयड करें।
इंट्रोवर्ट्स को आती है ये समस्याएं
इस तरह इंट्रोवर्ट स्वभाव में रहने वाले व्यक्ति समस्याओं का समाधान खोजते है जहां पर कई जगहों पर उन्हें परेशानी होती है।
1- इंट्रोवर्ट लोगों को कई बार अपनी भावनाएं व्यक्त करने का मौका नहीं मिल पाता है। । कई बार उन्हें अपनी बातें कम्युनिकेट करने में परेशानी होती है या वे ऐसा करना पसंद नहीं करते जिससे रिश्तों में खटास की संभावना बढ़ जाती है कई बार वे क्या चाहते है सामने वाला नहीं समझ पाता है। इसके लिए सामने वाले व्यक्ति को समझने की कोशिश करें और थोड़ा स्पेस दे दें।
2-इंट्रोवर्ट लोगों के अंदर आत्मविश्वास की कमी भी होती है जहां पर वे अपनी बातें कहने से हिचकते है। इसलिए अपने आस-पास मौजूद ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए आचरण करिए।
3- एक्सट्रोवर्ट लोगों की तुलना में इंट्रोवर्ट लोगों को अकेलेपन और तनाव की समस्या से गुजरना पड़ता है। इंट्रोवर्ट लोग अक्सर अपनी समस्याएं दूसरे से आसानी से नहीं कह पाते है जिसका नतीजा यह होता है कि, अकेलेपन का एहसास और घबराहट जैसी दिक्कतें होती हैं।
ये भी पढ़ें- रोजाना आदत में शामिल करें धनुरासन, साइटिका से लेकर महिलाओं को पीरियड्स की समस्याओं पर देता है राहत
क्या इंट्रोवर्ट बदल सकते है अपना व्यवहार
इंट्रोवर्ट व्यक्ति एक्सट्रोवर्ट तो नहीं बन सकते है लेकिन क्या उन्हें अपने व्यक्तित्व में बदलाव लाना चाहिए।वो अगर सोशली ज्यादा ऐक्टिव होना चाहते हैं तो उन्हें अपनी आदतों में एकदम से बदलाव लाना जरूरी नहीं है। न ही उन पर दबाव डालना चाहिए। वे धीरे-धीरे ज्यादा सोशल और एक्सट्रोवर्ट बनने की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन यह कोई ऐसी चीज नहीं जो बदलना एकदम जरूरी ही है। इंट्रोवर्ट व्यक्तित्व के लोग भी अच्छे मुकाम पर अपनी पहचान बनाए हुए है।इंट्रोवर्ट लोग कई बार बहुत अच्छे वक्ता,काम में परफेक्शनिस्ट भी साबित हुए हैं।
World introvert day happy life tips hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














