- Hindi News »
- Special Coverage »
- Rahul Gandhi Rehan Vadra Wedding Column Opinion Hindi
निशानेबाज: सबकी अपनी-अपनी आजादी मामा कुंवारा, भांजा करेगा शादी
Rehan Vadra wedding: भांजा घोड़ी चढ़ने जा रहा है।हमारा आशय 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके राहुल गांधी और उनके भांजे रेहान वाड्रा से है.' हमने कहा, 'यह उनका व्यक्तिगत मामला है।
- Written By: दीपिका पाल

राहुल गांधी-रेहान वाड्रा (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, मामा तो शादी कर नहीं रहा लेकिन भांजा घोड़ी चढ़ने जा रहा है।हमारा आशय 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके राहुल गांधी और उनके भांजे रेहान वाड्रा से है.’ हमने कहा, ‘यह उनका व्यक्तिगत मामला है।आपकी चिंता का विषय नहीं है।राजनीति में कुछ नेता कुंवारे रह जाते हैं तो कुछ पत्नी को अकेली छोड़कर पूरे राष्ट्र की फिक्र में लग जाते हैं।अपना-अपना दृष्टिकोण है।शादी तो सलमान खान ने भी नहीं की।
जब दूध का पैकेट आसानी से मिल जाए तो कोई भैंस क्यों पालेगा! राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता है।कांग्रेस पाटी के केंद्र बिंदु हैं।उनकी मां चाहती है कि वह कभी न कभी देश के प्रधानमंत्री बन जाएं।जब इतनी सारी जिम्मेदारी हो तो इंसान शादी कैसे और क्यों करेगा? बड़े नेताओं को फुर्सत नहीं रहती कि पत्नी और बाल-बच्चों पर ध्यान दें।इसलिए उनकी पॉलिसी रहती है- जोरू ना जाता, अल्ला मियां से नाता !’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, रिश्ते आसमान से बनकर आते हैं, जमीन पर उन्हें सेलिब्रेट किया जाता है।इंसान सोचता रह जाता है- मेरे नसीब में तू है कि नहीं, तेरे नसीब में मैं हूं कि नहीं! कुछ की हालत ऐसी होती है- राम मिलाई जोड़ी, एक अंधा एक कोढ़ी!’ हमने कहा, ‘शादी सही उम्र में और जाने-पहचाने घर में हो जाए तो बहुत अच्छा।प्रियंका गांधी की वर्षों पुरानी सहेली है नंदिता बेग।नंदिता इंटीरियर डिजाइनर हैं.उनकी बेटी अवीवा और प्रियंका का बेटा रेहान बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं।बचपन की बड़ी महत्ता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका! लोकमान्य तिलक के प्रपौत्र रोहित थामेंगे एकनाथ शिंदे का हाथ
विधान भवन की कैंटीन तक पहुंची आंच! विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया मुद्दा, पूछा- केंद्र के पास कितना स्टॉक?
‘धम से गिरा’ ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, ध्वनि मत से हुआ खारिज, विपक्ष को बड़ा झटका
LPG सिलेंडर की निकली अर्थी, फूल-हार से सजाई गई चिता, सोलापुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन
ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुराने फिल्मी गीतों के मुखड़े हैं- बचपन के दिन भुला ना देना, आज हंसें कला रूला ना देना! मेरे बचपन के साथी मुझे भूल ना जाना, देखो-देखो हंसे ना जमाना ! अवीवा और रेहान 7 साल से मोहब्बत कर रहे हैं जो अब शादी में बदलने जा रही है।यह पता नहीं कि इसमें निकाह होगा, चर्च में मैरिज होगी या 7 फेरे होंगे।कोर्ट मैरिज भी तो हो सकती है।ऐसा मानकर चलिए कि सज के आएंगे दूल्हे राजा और मामा बजाएगा बाजा!’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Rahul gandhi rehan vadra wedding column opinion hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हाई कोर्ट का एक्शन: टीडीआर के खेल में फंसे नागपुर मनपा आयुक्त, हाई कोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस
Mar 12, 2026 | 11:40 AMएक ही टीचर, दो शालार्थ आईडी और दो नियुक्ति पत्र! नागपुर-गोंदिया शिक्षक भर्ती में सामने आई बड़ी धांधली
Mar 12, 2026 | 11:30 AMT20 World Cup जीत के बाद हार्दिक पांड्या की बढ़ी मुश्किलें, खिताब जीतने के बाद कर दी ये बड़ी गलती
Mar 12, 2026 | 11:29 AMडिस्लेक्सिया ने किया था परेशान, फिर भी नहीं मानी हार, जानें आदित्य धर की अनकही कहानी
Mar 12, 2026 | 11:24 AMमहाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका! लोकमान्य तिलक के प्रपौत्र रोहित थामेंगे एकनाथ शिंदे का हाथ
Mar 12, 2026 | 11:23 AMसीनियर की डांट या लव जिहाद? डेंटिस्ट आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट, परिवार और पुलिस बयान
Mar 12, 2026 | 11:16 AMWorld Kidney Day 2026: क्या RO का पानी किडनी के लिए है खतरनाक? यूरोलॉजिस्ट से जानें बचाव के तरीके और 8 सुपरफूड
Mar 12, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM













