व्रत खोलने के नियम (सौ. डिजाइन फोटो)
Navratri Vrat Niyam : शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। 22 सितंबर से शुरु हुए नवरात्रि का आज दूसरा दिन है जो माता ब्रम्हाचारिणी की पूजा के लिए समर्पित होता है। माता की पूजा विधि-विधान के साथ करने के अलावा भक्त नौ दिनों के व्रत रखते है तो कई पहला और आखिरी व्रत रखना पसंद करते है। व्रत के दौरान फलाहार लेने के नियम होते है तो वहीं पर व्रत खोलने के बाद हल्का ही भोजन लेना चाहिए।
कई लोग व्रत खोलने के तुरंत बाद ही ज्यादा खाना, लेना शुरु कर देते है जो सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। आपको व्रत खोलने के तुरंत बाद कुछ फूड्स को खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
1- हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, व्रत खोलने के बाद आपको हैवी और मिर्च-मसालेदार खाने को लेने से बचना चाहिए। इसके लिए मिर्च- मसालेदार फूड्स जैसे की पकोड़े, कचौड़ी, राजमा को खाने से परहेज करना चाहिए। इस तरह के खाने को पचाने में समय लगता है इसलिए आप कोशिश करें कि, थोड़ा हल्का खाना ही खाएं।
2- व्रत खोलने के लिए आप एल्कलाइन लेने के बाद एकदम से एसिडिक डाइट लेने से बचें। यह गैस समस्या को बढ़ाकर शरीर के अंगों को प्रभावित करता है। इसके अलावा मीठा खाने से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।
3- व्रत खोलने के बाद आपको हल्का भोजन ही लेना चाहिए। इसके लिए आप डाइट में फल, नारियल पानी या वेजिटेबल सूप का सेवन कर सकते हैं। किसी भी बीमारी से पीड़ित है तो हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही भोजन करें।
ये भी पढ़ें-नवरात्र का व्रत कर रहे हों, तो फिटनेस बनाए रखने में ये 5 ड्रिंक्स कर सकती है बड़ी मदद
4-व्रत के दौरान क्षारीय आहार लेने से बचना चाहिए, अगर आप क्षारीय आहार के तुरंत बाद अम्लीय आहार खाएंगे तो इससे पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है और खाने को पचने में परेशानी हो सकती है. जिसकी वजह से उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है।
आपको इन सभी चीजों का ध्यान व्रत के दौरान रखना चाहिए।