देवी दुर्गा के इन मंदिरों के दर्शन करने पहुंच जाएं दिल्ली, नवरात्रि पर होती है भारी भीड़

Delhi Famous Temples: नवरात्रि के खास मौके पर अक्सर श्रद्धालु मंदिरों में देवी दुर्गा के दर्शन करने जाते हैं। दिल्ली में भी मां दुर्गा के कुछ प्रसिद्ध मंदिर हैं जिनके दर्शन करने जा सकते हैं।
देवी दुर्गा के इन मंदिरों के दर्शन करने पहुंच जाएं दिल्ली, नवरात्रि पर होती है भारी भीड़
दिल्ली झंडेवाला मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Navratri 2025: नवरात्रि का त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा नौ दिनों तक की जाती है। इस दौरान भारत के प्रत्येक देवी मंदिर में विशेष माहौल देखने को मिलता है। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां नवरात्रि के समय काफी ज्यादा भीड़ उमड़ती है।

दिल्ली के इन मंदिरों में हर दिन मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान उनका श्रृंगार और भंडारे का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु यहां दूर दूर से दर्शन के लिए घंटो लाइन में खड़े रहते हैं। अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आप भी यहां मां के दर्शन करने आ सकते हैं।

कालकाजी मंदिर

दिल्ली का कालकाजी मंदिर काफी प्रसिद्ध है जो दक्षिण दिल्ली के नेहरू प्लेस पर स्थित है। यहां पर पहुंचने के लिए आपको दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन लेनी होगी। बस से भी नेहरू प्लेस कुछ मिनट की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ बताया जाता है। माना जाता है कि यहां महाभारत से पहले पांडवों ने देवी काली से जीत का वरदान मांगा था।

छत्तरपुर मंदिर

दक्षिण दिल्ली के छत्तरपुर में स्थित मां कात्यायनी का यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है।  यहां हर दिन भीड़ होती है लेकिन नवरात्रि के समय यहां का माहौल अलग होता है। इस मंदिर में पहुंचने के लिए आपको सीधा छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन जाना होगा। यह भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक माना जाता है।

शीतला माता मंदिर

गुरुग्राम में स्थित शीतला माता मंदिर की बहुत ज्यादा मान्यता है। यहां पर नवरात्रि के अवसर पर काफी ज्यादा रौनक होती है। यह हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से पास में है। यहां पर आप परिवार के साथ नवरात्रि में दर्शन करने आ सकते हैं। माना जाता है कि यहां मां भक्तों की हर इच्छा को पूरी करती हैं।

झंडेवाला मंदिर

दिल्ली के करोल बाग में स्थित यह माता का मंदिर नवरात्रि पर काफी सुंदर सजाया जाता है। यह दिल्ली के प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। यहां पर जाने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो ब्लू लाइन पर झंडेवाला मेट्रो स्टेशन है। सुबह 5.30 से रात 9.30 बजे तक यह मंदिर भक्तों के लिए खुला रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com