ठाकरे सरकार की वजह से ढाई साल लेट हुई मेट्रो, फडणवीस का बड़ा आरोप

Municipal Election की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई है। ऐसे में आरोपों प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हो गया है। मुंबई में एक कार्यक्रम में CM Devendra Fadnavis ने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा।
Municipal Election की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई है। ऐसे में आरोपों प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हो गया है। मुंबई में एक कार्यक्रम में CM Devendra Fadnavis ने Uddhav Thakraey पर जमकर निशाना साधा है।
मुंबई मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया X )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News In Hindi: मनपा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ठाकरे सरकार की वजह से मेट्रो परियोजना में ढाई साल की देरी हुई है।

ठाणे में मेट्रो रूट-4 व 4A, चरण-1, गायमुख से विजय गार्डन स्टेशन तक मेट्रो का तकनीकी निरीक्षण और ट्रायल रन शुरू करने के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यदि ठाकरे सरकार की वजह से मेट्रो परियोजना में देरी नहीं होती, तो हम अगले चरण तक पहुंच सकते थे। उन्होंने कहा कि मैं ठाणेवासियों एवं मुंबईवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम अगले साल तक इस परियोजना का अधिकांश काम पूरा कर लेंगे और तीसरा चरण भी शुरू हो जाएगा।

देवेंद्र ने की शिंदे की तारीफ

मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए कहा कि शिंदे ने भी मेट्रो के इस चरण को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मेट्रो 4 और मेट्रो 4A को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से जोड़ने वाली मेट्रो 11 से जोड़ा जाएगा, जिससे देश का यह 58 किलोमीटर लंबा, सबसे बड़ा मेट्रो रूट, ठाणेकरों और मुंबईवासियों के लिए उपलब्ध होगा। उन्होंने मेट्रो रूट 4 (वडाला-कासारवडवली) और 4A (कासारवडवली-गायमुख) के प्राथमिकता वाले खंड गायमुख जंक्शन से घोड़बंदर रोड-कासारवडवली-विजय गार्डन तक के तकनीकी निरीक्षण और ट्रायल रन का उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री एवं मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, सांसद नरेश म्हस्के, विधायक निरंजन डावखरे, पूर्व विधायक रविंद्र फाटक, मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के महानगर आयुक्त डॉ। संजय मुखर्जी, उप मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव नवीन सोना, कोंकण संभागीय आयुक्त डॉ। विजय सूर्यवंशी, ठाणे जिलाधिकारी डॉ। श्रीकृष्ण पांचाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सबसे बड़ी मेट्रो

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो रूट 4 व 4ए के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घाटकोपर-मुलुंड-गायमुख मेट्रो रूट की कुल लंबाई 35 किलोमीटर है, जिसमें मेट्रो 4 की लंबाई 32 किलोमीटर और मेट्री 4ए की 2।88 किलोमीटर है। इस रूट पर कुल 32 स्टेशन है और इस परियोजना की लागत 16 हजार करोड रुपये आने का अनुमान है। सभी मेट्रो, यानी मेट्रो 4। मेट्रो 4ए, मेट्रो 10 और मेट्रो 11, के लिए डिपो बनाने हेतु मोधरपाडा में 45 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध कराई गई है। यह पूर्वी उपनगरों, पश्चिमी उपनगरों, मुंबई शहर और ठाणे शहर को जोड़ने वाली लाइन होगी। बाद में इस लाइन को वडाला से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को जोड़ने वाली मेट्रो 11 तक विस्तारित किया जाएगा। इससे 58 किलोमीटर लंबी देश की सबसे बड़ी मेट्रो लाइन बन जाएगी। रोजाना 13 लाख से ज्यादा यात्री इससे सफर कर सकेंगे।

ट्रैफिक का समाधान

उप मुख्यमंत्री एवं मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस मेट्रो परियोजना की अनुमति मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में दी गई थी और आज यह परियोजना उनके कार्यकाल में पूरी हो रही है। 58 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड मेट्रो परियोजना भारत की पहली परियोजना है। यह परियोजना ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com