Dual vs Triple Camera स्मार्टफोन में क्या है अलग, दोनों में से कौन सा बेहतर?

Smartphone Photography Tips: स्मार्टफोन से फोटोग्राफी लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। कैमरा क्वालिटी आज फोन खरीदने का सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में दो कैमरे वाला फोन सही होता है या तीन कैमरे वाला।
Dual vs Triple Camera स्मार्टफोन में क्या है अलग, दोनों में से कौन सा बेहतर?
क्या है दोनो में फर्क। (सौ. Design)
Published on
Updated on

Dual camera vs triple camera: स्मार्टफोन आज सिर्फ कॉलिंग या इंटरनेट चलाने तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि यह लोगों की फोटोग्राफी की पहली पसंद भी बन चुके हैं। कैमरा क्वालिटी आज फोन खरीदने का सबसे बड़ा कारण है। बाजार में डुअल कैमरा और ट्रिपल कैमरा वाले स्मार्टफोन्स की भरमार है। लेकिन इन दोनों में फर्क क्या है और किसे खरीदना ज्यादा समझदारी होगी? आइए जानते हैं विस्तार से।

डुअल कैमरा फोन की खासियत

दो कैमरा वाले स्मार्टफोन में आमतौर पर एक प्राइमरी लेंस और एक डेप्थ या अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होता है।

  • यह बेसिक फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए उपयुक्त होते हैं।
  • क्लोज़-अप या ग्रुप फोटो में अच्छे रिजल्ट देते हैं।

हालांकि, जूम या हाई-डिटेल शॉट्स के मामले में ये सीमित साबित होते हैं। यानी अगर आपको केवल रोज़मर्रा की तस्वीरें लेनी हैं, तो डुअल कैमरा फोन पर्याप्त हो सकता है।

ट्रिपल कैमरा फोन और टेलीफोटो लेंस का रोल

ट्रिपल कैमरा फोन में प्राइमरी और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ एक टेलीफोटो लेंस भी दिया जाता है।

  • टेलीफोटो लेंस का सबसे बड़ा फायदा है ऑप्टिकल जूम।
  • यह आपको बिना क्वालिटी घटाए दूर की चीजों को 2x, 3x या उससे ज्यादा ज़ूम करके कैप्चर करने की सुविधा देता है।
  • यही कारण है कि ट्रिपल कैमरा फोन को मिनी DSLR भी कहा जाता है।

ऑप्टिकल जूम बनाम डिजिटल जूम

  • डुअल कैमरा फोन में ज्यादातर डिजिटल जूम मिलता है, जिससे फोटो पिक्सलेट हो जाती है।
  • वहीं ट्रिपल कैमरा फोन का टेलीफोटो लेंस ऑप्टिकल जूम देता है, जिससे तस्वीरें ज्यादा शार्प और डिटेल्ड आती हैं।

प्रोफेशनल क्वालिटी और पोर्ट्रेट इफेक्ट

ट्रिपल कैमरा फोन से ली गई तस्वीरों में बैकग्राउंड ब्लर (बोकेह इफेक्ट) और सब्जेक्ट की डिटेल बेहद नैचुरल होती है।

  • पोर्ट्रेट शॉट्स DSLR जैसी फील देते हैं।
  • फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में ज्यादातर हाई-क्वालिटी टेलीफोटो लेंस इसी वजह से जोड़ा जाता है।

किसे चुनें?

अगर आपको केवल बेसिक फोटोग्राफी करनी है, तो डुअल कैमरा फोन भी पर्याप्त है। लेकिन अगर आप ट्रैवल, लैंडस्केप, प्रोफेशनल-लेवल फोटोग्राफी या दूर की चीजों को हाई-क्वालिटी में कैप्चर करना चाहते हैं, तो ट्रिपल कैमरा स्मार्टफोन आपके लिए सही विकल्प है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com