- Hindi News »
- Entertainment »
- Urmila Matondkar Romantic Style Won Hearts Of Fans With Shah Rukh Khan Pose
उर्मिला मातोंडकर का रोमांटिक अंदाज, शाहरुख खान के पोज से जीतीं फैंस का दिल
Urmila Matondkar Romantic Style: उर्मिला मातोंडकर ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने बालकनी में खड़े होकर शाहरुख खान के आइकॉनिक पोज को रीक्रिएट किया।
- Written By: सोनाली झा

उर्मिला मातोंडकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Urmila Matondkar New Post: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा उर्मिला मातोंडकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्मिला अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। ऐसे में एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। उर्मिला ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयरकीं, जिनमें वह शाहरुख खान के आइकॉनिक पोज में नजर आ रही हैं।
उर्मिला बालकनी में खड़ी होकर दोनों हाथ फैलाए दिखाई दीं और उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अपने अंदर के शाहरुख को जगा रही हूं… उनके आइकॉनिक पोज से, ताकि जिंदगी की हर खूबसूरत चीज को रोमांटिक बना सकूं। उर्मिला के इस रोमांटिक अंदाज ने फैंस को उनके सुनहरे दौर की याद दिला दी। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ की।
फैंस का रिएक्शन
उर्मिला मातोंडकर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि वह आज भी उतनी ही खूबसूरत और ग्रेसफुल लगती हैं जितनी 90 के दशक में। दूसरे यूजर ने लिखा कि उर्मिला जी, आपको देखकर ऐसा लग रहा है कि आप बिल्कुल पहले जैसी ही हैं, कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ओमजी, मैं आपको ओम शांति ओम में शांति प्रिया के रूप में देख सकता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
उर्मिला मातोंडकर का डांस वीडियो
उर्मिला मातोंडकर ने इससे पहले अपनी सुपरहिट फिल्म ‘रंगीला’ के 30 साल पूरे होने की खुशी मनाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मशहूर गाने ‘रंगीला रे’ पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। राम गोपाल वर्मा की ‘रंगीला’ ने उर्मिला को रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने ‘जुदाई’, ‘सत्या’, ‘कौन’, ‘खूबसूरत’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘भूत’ जैसी कई हिट फिल्में दीं। उन्होंने आमिर खान, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और अजय देवगन जैसे सितारों के साथ काम किया।
ये भी पढ़ें- वृंदा और मिताली की टक्कर से शांति निकेतन में मचेगा हंगामा, बीच में फंसेगा अंगद
हाल ही में जज बनीं
फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी उर्मिला समय-समय पर टीवी और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। साल 2022 में वह डांस रियलिटी शो ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ में जज के रूप में नजर आई थीं। उर्मिला का यह नया पोस्ट एक बार फिर साबित करता है कि उनकी खूबसूरती और चार्म समय के साथ और भी बढ़ गया है।
Urmila matondkar romantic style won hearts of fans with shah rukh khan pose
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में मातृ व बाल मृत्यु दर पर चिंता: आंकड़े डराने वाले, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
May 06, 2026 | 10:27 AM‘डेथ कॉरिडोर’ पर एक और हादसा, ट्रॉले से टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर
May 06, 2026 | 10:26 AMChandrapur Forest Fire: नवरगांव के जंगलों में भयंकर आग, सावली में कचरा जलाते समय भड़की भीषण आग
May 06, 2026 | 10:22 AMपंजाब में डबल धमाके से मची दहशत, दहला आर्मी कैंट और BSF हेडक्वार्टर, कौन रच रहा पंजाब को दहलाने की साजिश?
May 06, 2026 | 10:21 AMईरान-अमेरिका में सुलह के संकेत? ट्रंप ने रोका ‘Project Freedom’, समझौते के लिए पीछे खींचे कदम
May 06, 2026 | 09:54 AMसब्जी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, छापा पड़ा तो ठेला उगलने लगा बोतलें
May 06, 2026 | 09:49 AMMumbai BMC E-TDR System: मुंबई में TDR प्रक्रिया डिजिटल, नई ई-टीडीआर प्रणाली से बढ़ेगी पारदर्शिता
May 06, 2026 | 09:49 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














