Bigg Boss 19: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री करेगा पहले दिन शो से बाहर हुआ ये सदस्य!

Wildcard Entry: शहनाज गिल के भाई शहबाज की बिग बॉस 19 में एंट्री तो हुई लेकिन वह बिग बॉस के मौजूदा कंटेस्टेंट नहीं बन पाए। पहले ही दिन सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया।
Bigg Boss 19: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री करेगा पहले दिन शो से बाहर हुआ ये सदस्य!
पहले ही दिन बिग बॉस 19 से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, 5 साल से अब तक नहीं मिली एंट्री!
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Shehbaz Badesha: शहनाज गिल से मिलने बिग बॉस 13 में जब उनके भाई शहबाज आए थे, उसके बाद से ही हर सीजन में दर्शक शहबाज को बिग बॉस के घर में देखना चाहते हैं। शहनाज गिल के साथ उनकी बॉन्डिंग और उनकी हाजिर जवाबी लोगों को पसंद आई थी। बिग बॉस 14 से लेकर अब तक हर साल संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शहबाज बदेशा का नाम सामने आता है। बिग बॉस 19 में उनकी एंट्री भी हुई लेकिन पहले ही दिन सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया। 

बिग बॉस 19 में उनकी एंट्री जनता की वोटिंग पर आधारित थी। जनता ने मृदुल तिवारी के लिए वोट किया और शहबाज को बाहर का रास्ता दिखाया गया। बिग बॉस के इतिहास में लगभग पहली बार ऐसा हुआ है कि पहले ही दिन किसी कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया हो, शहबाज का नाम उस लिस्ट में शामिल हो गया है। 

जनता के वोट में हार गए शहबाज 

बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त को कलर्स टीवी पर हुई। प्रीमियर के दौरान सलमान खान ने बिग बॉस के घर में आने वाले सभी 16 कंटेंस्टेंट्स का इंट्रोडक्शन दर्शकों से करवाया। 15वें कंटेस्टेंट के तौर पर एक नहीं दो लोग सामने आए। पहला नाम शहबाज बदेशा का था दूसरा नाम मृदुल तिवारी का था। दोनों की किस्मत का फैसला जनता के हाथ में था। जनता जिसे अधिक वोट करती उसे बिग बॉस के घर में जाने का मौका मिलता। मृदुल तिवारी ने जनता का वोट शहबाज से अधिक हासिल किया और शहबाज को बाहर का रास्ता दिखाया गया। 

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री करेंगे शहबाज  

सलमान खान के सामने प्रीमियर के दौरान शाहबाज और मृदुल तिवारी के बीच नोक-झोंक भी देखने को मिली। सलमान खान ने दोनों से पूछा क्या वह लोग नर्वस हैं। इस पर मृदुल तिवारी ने कहा बिल्कुल नहीं। वहीं शबाज ने कहा मैं नर्वस हूं। यह सुनते ही मृदुल ने उन पर तंज कसा और उनके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी बताई। शहबाज ने भी प्रतिक्रिया दी और बताया कि तुम तो यूट्यूब पर भी ऐसे ही मुंह उठा कर आ जाते हो, दोनों के बीच शो शुरू होने से पहले हुई यह झड़प बिग बॉस 19 में आगे चलकर काफी काम आती, लोग ऐसा मान रहे हैं। ऐसे में शहबाज की एंट्री कराई जानी चाहिए थी ऐसा भी कहा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई शहबाज को सच में बाहर का रास्ता दिखाया गया है या फिर उन्हें वाइल्ड कार्ड के तौर पर बिग बॉस 19 में एंट्री मिलने वाली है।