सलमान खान के साथ डेब्यू कर छा गईं डेजी शाह, डांस, मॉडलिंग और फिल्मों से बनाई अलग पहचान

Daisy Shah Birthday Special: डेज़ी शाह ने करियर की शुरुआत असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में मशहूर गणेश आचार्य की टीम से की और कई गानों में बैकस्टेज डांसर रहीं। बाद में उन्होंने मॉडलिंग की ओर रुख किया।
सलमान खान के साथ डेब्यू कर छा गईं डेजी शाह, डांस, मॉडलिंग और फिल्मों से बनाई अलग पहचान
डेजी शाह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Daisy Shah Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह का जन्म 25 अगस्त 1984 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था। डेजी शाह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। बैकस्टेज डांसर से शुरू हुई उनकी यात्रा आज उन्हें बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा की पहचान दिला चुकी है। बचपन से ही उन्हें डांस और ग्लैमर की दुनिया का रुझान था। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर की थी।

डेजी शाह ने मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की टीम के साथ कई सालों तक काम किया। इसी समय बाद यहाँ उन्हें सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' के गानों 'ओ जाना' और 'लगन लगी' में बैकस्टेज डांसर के तौर पर भी देखा गया। हालांकि डांस और कोरियोग्राफी से शुरुआत करने के बाद डेजी ने मॉडलिंग का रुख किया और वहां उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

डेजी शाह का करियर

बतौर लीड एक्ट्रेस डेजी शाह ने साल 2011 में कन्नड़ फिल्मों ‘भद्रा’ और ‘बॉडीगार्ड’ से डेब्यू किया। दोनों फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और डेजी को साउथ इंडस्ट्री में पहचान मिली। लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ साल 2014 में आया, जब उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में डेजी शाह बतौर मुख्य एक्ट्रेस नजर आईं और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं। सलमान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया और यहीं से उनकी बॉलीवुड जर्नी की शुरुआत हुई।

डेजी शाह की पहली गुजराती फिल्म

इसके बाद डेजी शाह ने 'हेट स्टोरी 3' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित नहीं हो सकीं, लेकिन डेजी की स्क्रीन प्रजेंस और अभिनय की चर्चा जरूर हुई। पिछले साल डेजी शाह ने गुजराती सिनेमा में भी कदम रखा। उनकी पहली गुजराती फिल्म ‘गुजरात 11’ में वे मुख्य भूमिका में नजर आईं। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया और डेजी की परफॉर्मेंस की तारीफ हुई। आज डेजी शाह वे ऐसी चंद एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं जिन्होंने कोरियोग्राफी से लेकर मॉडलिंग और फिर फिल्मों तक अपना सफर तय किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com