- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Singh Dhurandhar Not Major Mohit Sharma Biopic Aditya Dhar
मेजर मोहित शर्मा की बायोपिक नहीं है ‘धुरंधर’, आदित्य धर ने कहानी को लेकर दी सफाई
- Written By: अनिल सिंह
Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर ने बताया ये मेजर मोहित शर्मा की बायोपिक नहीं है। उन्होंने भविष्य में बायोपिक बनाने पर परिवार से परामर्श करने का आश्वासन दिया।

"मेजर मोहित सर की जिंदगी पर आधारित नहीं": 'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर दिया आधिकारिक स्पष्टीकरण
Dhurandhar Is Not A Biopic Of Major Mohit Sharma: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ अपनी घोषणा के समय से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मल्टी-स्टारर फिल्म, जिसमें संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी हैं, हाल ही में अपनी कहानी को लेकर सुर्खियों में थी। सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म की कहानी मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने साल 2000 की शुरुआत में इफ्तिखार भट के तौर पर हिजबुल मुजाहिद्दीन में घुसपैठ की थी। हालांकि, अब फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने खुद सामने आकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
मेजर मोहित शर्मा के भाई मधुर शर्मा ने सोशल मीडिया पर खुद आदित्य धर को टैग करते हुए पूछा था कि क्या यह फिल्म उनके भाई की जिंदगी पर आधारित है। इसके जवाब में फिल्ममेकर आदित्य धर ने आधिकारिक स्पष्टीकरण दिया।
‘धुरंधर’ मेजर मोहित की जिंदगी पर आधारित नहीं
फिल्ममेकर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर इस कयास का स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि ‘धुरंधर’ शूरवीर मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित नहीं है। उन्होंने इसे एक आधिकारिक क्लैरिफिकेशन बताया।
सम्बंधित ख़बरें
‘पेड्डी’ के तूफान के बीच रिलीज हुई Varun Dhawan की फिल्म, जानें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन
Peddi Collection day 2: ‘पेड्डी’ को मिला वीकेंड का फायदा, राम चरण की फिल्म ने दिखाई मजबूत पकड़
Sunil Dutt Birth Anniversary: 25 रुपये की नौकरी से शुरू हुआ सफर, संघर्षों को हराकर बने बॉलीवुड के चमकते सितारे
Neha Kakkar Birthday Story: गरीबी में बीता उनका बचपन, 4 साल की उम्र में जगराते में गाकर कमाए 500 रुपये
आदित्य धर ने जवाब में लिखा, “हाय सर, हमारी फिल्म धुरंधर शूरवीर मेजर मोहित शर्मा की जिदंगी पर आधारित नहीं है। यह एक आधिकारिक क्लैरिफिकेशन है।”
यह बयान रणवीर सिंह के किरदार को लेकर लगाए जा रहे कयासों को विराम देता है और यह साफ करता है कि फिल्म की कहानी काल्पनिक या किसी अन्य वास्तविक घटना से प्रेरित हो सकती है, लेकिन मेजर मोहित शर्मा की बायोपिक नहीं है।
ये भी पढ़ें- रानी चटर्जी ने शेयर की सेट की तस्वीरें, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देख फैंस हार रहे दिल
भविष्य में बायोपिक बनाने का आश्वासन
आदित्य धर ने अपनी प्रतिक्रिया में मेजर मोहित शर्मा के परिवार के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर भविष्य में वह कभी मेजर मोहित शर्मा पर कोई बायोपिक बनाएंगे, तो वह इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ बनाएंगे।
आदित्य धर ने लिखा, “मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि अगर हम भविष्य में कभी मोहित सर पर कोई बायोपिक बनाएंगे, तो हम इसे आपकी पूरी अनुमति और पूरे परिवार के परामर्श के बाद ही बनाएंगे। और उस तरह से बनाएंगे जिससे उनके बलिदान और हम सभी के लिए छोड़ी गई लीगेसी को सम्मानित किया जा सके।”
रणवीर सिंह होंगे फिल्म का मुख्य केंद्र
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर‘ लगभग 3 घंटे लंबी हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म का मुख्य फोकस रणवीर सिंह के किरदार पर है और वह जिन संघर्षों से होकर गुजरता है। अन्य एक्टर्स ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। निर्देशक आदित्य धर कहानी को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
Ranveer singh dhurandhar not major mohit sharma biopic aditya dhar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दोस्ती की मिसाल: मुस्लिम युवक ने हिंदू दोस्त का रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार, नम हुईं लोगों की आंखें
Jun 06, 2026 | 11:04 AMNEET Paper Leak: आरोपी मनीषा वाघमारे को नहीं मिलेगी जमानत! वर्टिगो बीमारी पर कोर्ट ने कह दी इतनी बड़ी बात
Jun 06, 2026 | 11:04 AMलालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने छोड़ी Y+ सिक्योरिटी, ‘1 पोलो रोड’ आवास से वापस लौटाए सारे गार्ड, मचा हड़कंप
Jun 06, 2026 | 11:01 AMनागपुर में गर्मी का कहर बरकरार, 41.6 डिग्री पहुंचा पारा; 8 जून को बारिश के आसार
Jun 06, 2026 | 11:00 AMमुंबई में सरकारी अस्पतालों की मेडिकल सप्लाई में बड़ा घोटाला, FDA की छापेमारी में 2.17 करोड़ की सामग्री जब्त
Jun 06, 2026 | 10:57 AMMade In Pakistan बेड शीट पर मचा बवाल, संकष्टी चतुर्थी के मेले में मिली पाकिस्तानी चादर, पुणे की महिला हुई दंग
Jun 06, 2026 | 10:53 AMमहाराष्ट्र में 4080 करोड़ का मेगा निवेश, फडणवीस सरकार ने किए 2 MoU पर हस्ताक्षर, पैदा होंगे 4750 नए रोजगार
Jun 06, 2026 | 10:47 AMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM














