होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग

Holi Auspicious Worship:होली के दिन विधि-विधान से देवी-देवताओं की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। जानिए किस भगवान की आराधना करने से सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के विशेष योग बनते हैं।
Holi Par Kis Bhagwan Ki Puja Kare
होली(सौ.AI)
Published on: 
Updated on: 

Holi Par Kis Bhagwan Ki Puja Kare: पूरे देशभर में 4 मार्च को होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभ कामना देकर होली खेलते हैं। धर्माचार्यों का मानना है कि होली की पूजा केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था और नैतिक मूल्यों की पुनर्पुष्टि हैं।

धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से भी होली का दिन अत्यंत खास होता है। भगवान कृष्ण की नगरी में तो होली के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं। बृज की होली देखने के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं।

सर्वप्रथम देवी-देवताओं को रंग-गुलाल लगाएं

होली के दिन सबसे पहले देवी-देवताओं को रंग-गुलाल लगाएं। कहते हैं कि होली के दिन विधिवत इन देवी-देवताओं की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

होली के दिन किन देवी-देवताओं की पूजा करना फलदायी

  • भगवान विष्णु की करें पूजा

होली के दिन सबसे पहले भगवान विष्णु की पूजा करें। जैसा कि जानते है कि, होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली का पर्व विष्णु जी के नरसिंह अवतार से जुड़ी हुई है। ऐसे में होली के दिन नारायण की उपासना जरूर करें।

  • राधा-कृष्ण की करें पूजा

होली के दिन भगवान विष्णु की पूजा के अलावा राधा-कृष्ण की पूजा करें। धार्मिक मान्यता है कि, होली पर राधा-कृष्ण की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती हैं। साथ ही परिवार में प्रेम का संचार होता है और दांपत्य जीवन भी सुखमय रहता है।

  • मां लक्ष्मी और भगवान शिव की करें पूजा

होली के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। होली के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा, होली के दिन भगवान शिव की करें पूजा। महादेव भोलेनाथ की उपासना करने से व्यक्ति को हर दुख-तकलीफ से छुटकारा मिल जाता है और घर में खुशियों का आगमन होता है।

  • कामदेव और रति

होली के दिन कामदेव और रति की पूजा करना भी फलदायी बताया गया है। वैवाहिक सुख की कामना कुछ क्षेत्रों में होली के अवसर पर कामदेव और रति की भी पूजा की जाती है। यह परंपरा दांपत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द की कामना से जुड़ी है। धार्मिक विद्वान बताते हैं कि यह पूजा पारिवारिक संबंधों में मधुरता और समझ बनाए रखने का प्रतीकात्मक माध्यम है।

Navbharat Live
navbharatlive.com