-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Prabhas Comeback After Raja Saab Flop Upcoming 4 Blockbuster Movies
‘द राजा साहब’ फेल के बाद प्रभास का दमदार प्लान, इन 4 फिल्मों से सुपरस्टार करेंगे जबरदस्त कमबैक
- Written By: स्नेहा मौर्या
Prabhas Upcoming Movies; ‘द राजा साहब’ की नाकामी के बाद प्रभास के करियर पर सवाल उठे, लेकिन उनकी अपकमिंग 4 बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने का दम रखती हैं।

प्रभास (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Prabhas Comeback Films: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ से प्रभास के फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म की असफलता के बाद एक बार फिर प्रभास के स्टारडम और एक्टिंग करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, साउथ के इस सुपरस्टार के पास आने वाले समय में दमदार वापसी करने का पूरा मौका है।
दरअसल, प्रभास की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में चार ऐसी मेगा बजट फिल्में शामिल हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की पूरी गारंटी मानी जा रही हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जो प्रभास को एक बार फिर पैन-इंडिया सुपरस्टार बना सकती हैं।
स्पिरिट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का है। ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके वांगा के साथ प्रभास की ये पहली फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘स्पिरिट’ में प्रभास का अब तक का सबसे इंटेंस और डार्क अवतार देखने को मिलेगा। यह फिल्म मार्च 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है और फैंस को इससे काफी उम्मीदें हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
सालार 2
साल 2023 में रिलीज हुई ‘सालार: पार्ट 1 सीजफायर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म की सफलता के साथ ही मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया था। अब ‘सालार पार्ट 2’ प्रभास की सबसे चर्चित अपकमिंग फिल्मों में शामिल है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है।
फौजी
प्रभास के जन्मदिन पर अनाउंस हुई फिल्म ‘फौजी’ भी उनके करियर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। फिल्म की कहानी और किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म प्रभास को एक नए अवतार में पेश करेगी।
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ‘किंग’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, ‘रामायण’ के बाद बॉलीवुड में मचेगा तहलका!
कल्कि पार्ट 2
निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही थी। अब इसके सीक्वल ‘कल्कि पार्ट 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स पहले ही इस फिल्म की पुष्टि कर चुके हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म साल 2028 में रिलीज हो सकती है।
Prabhas comeback after raja saab flop upcoming 4 blockbuster movies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM













