-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Episode Pari Secret Revealed To Tulsi
तुलसी के सामने खुलेंगे परी के चौंकाने वाले राज, मां-बेटी के रिश्ते में आएगी दरार?
- Written By: स्नेहा मौर्या
KSBKBT 2 Spoiler: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तुलसी को अपनी बेटी परी पर शक होगा। लेकिन इस दौरान वो मां के साथ इमोशनल कार्ड खेलेगी।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 हर दिन दर्शकों के लिए नए ड्रामे और ट्विस्ट लेकर आ रहा है। लेटेस्ट ट्रैक में मां-बेटी यानी तुलसी और परी के बीच का टकराव देखने को मिल रहा है। लंबे समय से तुलसी को अपनी बेटी पर शक था और आखिरकार उसने परी का राज पकड़ लिया है। आने वाले एपिसोड्स में यह सस्पेंस और भी दिलचस्प होने वाला है।
कहानी में दिखाया जाएगा कि तुलसी को एहसास हो चुका है कि उसकी बेटी परी उससे कोई बड़ा राज छुपा रही है। वह कई बार अकेले में परी से बात करने की कोशिश करती है, लेकिन हर बार परी अपनी मां को नजरअंदाज कर देती है। इसके बावजूद तुलसी हार नहीं मानती और एक दिन परी के कमरे में जाकर उससे सीधे सवाल पूछ लेती है।
तुलसी के सामने इमोशनल कार्ड खेलेगी परी
जब तुलसी अपनी बेटी से सच जानने की कोशिश करती है, तब परी सच्चाई बताने के बजाय इमोशनल ड्रामा शुरू कर देती है। परी कहती है कि “आप मेरे साथ सख्ती इसलिए करती हैं क्योंकि मैं आपकी असली बेटी नहीं हूं।” परी की यह बात सुनकर तुलसी और मिहिर दोनों ही दंग रह जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
आगे ट्रैक में बड़ा ड्रामा तब होगा जब परी की सास आधी रात उसके मायके आ जाएगी। पूरे परिवार को यह बात हैरान कर देगी। इस दौरान परी की सास ऐसी बातें करेगी, जिससे मिहिर भड़क उठेगा। मिहिर गुस्से में कहेगा कि “आप रिश्ते जोड़ने नहीं, बल्कि रिश्ते तोड़ने वाली बात कर रही हैं। ऐसे घर में हम अपनी बेटी परी को नहीं भेजेंगे।” यह सुनकर तुलसी बिल्कुल शॉक्ड रह जाएगी।
ये भी पढ़े- राही की बातों से टूटेगा अनुपमा का दिल, पराग को देखकर इमोशनल होगी प्रार्थना, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
मां के प्रति बदलेगा अजय का रवैया
इसके बाद कहानी और रोचक मोड़ लेगी जब परी की सास अपने घर गहने ढूंढेगी। तभी अजय परी का साथ देगा और अपनी ही मां को ही सुनाएगा। इस पर उसकी मां नाराज होकर कहेगी कि “तू गहने ढूंढने के बजाय मुझे सुना रहा है। शादी के बाद मेरा बेटा बदल गया है।” फिलहाल अब आने वाले एपिसोड्स में असली राज खुलेगा कि आखिर परी ने झूठ क्यों बोला और उसका मकसद क्या है। क्या तुलसी अपनी बेटी की सच्चाई सबके सामने ला पाएगी या फिर परी के इमोशनल ब्लैकमेल से उसका दिल पिघल जाएगा?
Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 upcoming episode pari secret revealed to tulsi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














