- Hindi News »
- Entertainment »
- Indian Idol 3 Winner Prashant Tamang Passes Away Of Cardiac Arrest At 43
‘इंडियन आइडल 3’ विनर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
- Written By: स्नेहा मौर्या
Prashant Tamang Passes Away: इंडियन आइडल-3 के विजेता और पाताल लोक 2 में चर्चित किरदार निभाने वाले सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

प्रशांत तमांग निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Indian Idol 3 Winner Death Prashant Tamang: इंडियन म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक चले जाने से फैंस के साथ-साथ फिल्म और म्यूजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशांत तमांग की मौत की पुष्टि फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने की है। वहीं दार्जिलिंग के लोकप्रिय सिंगर महेश सेवा ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
कैसे हुआ प्रशांत तमांग का निधन?
महेश सेवा के मुताबिक, प्रशांत तमांग को कार्डियक अरेस्ट आया था। उस समय वह दिल्ली में रह रहे थे। रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए महेश सेवा ने लिखा, “प्यारे भाई प्रशांत के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रशांत के चाहने वालों ने दुख जताना शुरू कर दिया।
पुलिस की नौकरी से इंडियन आइडल तक का सफर
प्रशांत तमांग की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। इंडियन आइडल-3 जीतने से पहले वह कोलकाता पुलिस में कार्यरत थे। पुलिस ऑर्केस्ट्रा का हिस्सा होने के नाते वह कई सरकारी कार्यक्रमों में अपनी आवाज का जादू बिखेरते थे। उनके सीनियर अधिकारियों ने ही उन्हें इंडियन आइडल में हिस्सा लेने की सलाह दी थी, जिसने उनकी किस्मत बदल दी।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Upcoming Twist:शादी से पहले लापता हुआ अरमान, अभिरा की शादी के दिन आया नया ट्विस्ट
Raj Kapoor Death Anniversary: राज कपूर को याद कर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, इंस्टा पर स्टोरी लगाकर दी श्रद्धांजलि
Salman Khan का ‘काला हिरण’ पर बड़ा एक्शन, मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस
फिल्मों में नहीं थी कोई दिलचस्पी, लेकिन किस्मत ने बना दिया निर्देशक, जानें Mani Ratnam की कहानी
ये भी पढ़ें- Amaal Mallik Trolls: सोशल मीडिया ट्रोलिंग से नाराज अमाल मलिक, फैंस से की ड्रामा खत्म करने की अपील
इंडियन आइडल जीतने के बाद करियर
इंडियन आइडल-3 का खिताब जीतने के बाद प्रशांत तमांग ने सोनी बीएमजी के साथ अपना पहला म्यूजिक एल्बम रिलीज किया, जिसमें हिंदी और नेपाली दोनों भाषाओं के गाने शामिल थे। इसके बाद उन्होंने नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में बतौर गायक और अभिनेता अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी सादगी और आवाज ने उन्हें खास बना दिया।
‘पाताल लोक 2’ से मिली नई पहचान
सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, अभिनय में भी प्रशांत तमांग ने अपनी छाप छोड़ी। जयदीप अहलावत स्टारर चर्चित वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ में उन्होंने विलेन डेनियल लेचो का किरदार निभाया था। इस भूमिका में उनका अंदाज दर्शकों के लिए चौंकाने वाला रहा और उन्हें खूब सराहना मिली। प्रशांत तमांग का असमय निधन इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज, संघर्ष और बहुमुखी प्रतिभा को हमेशा याद किया जाएगा।
Indian idol 3 winner prashant tamang passes away of cardiac arrest at 43
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान में मासूम बच्चों से रेप के 3 आरोपियों को 1 साल में दी गई फांसी, टूटा 44 साल का रिकॉर्ड
Jun 02, 2026 | 02:24 PMअब्दुल सत्तार की बढ़ेगी मुश्किल, BJP पर आरोप पड़ेगा भारी? सीएम और डिप्टी सीएम ने बुलाई आपात बैठक
Jun 02, 2026 | 02:21 PMरद्द उड़ानों से विकास प्रभावित, नागपुर की उड़ानों पर गडकरी सख्त; एयर इंडिया से तत्काल बहाली की मांग
Jun 02, 2026 | 02:20 PMकॉकरोच जनता पार्टी के फैन हुए मनोज जरांगे! अभिजीत दीपके को लेकर दिया बड़ा बयान, सरकार को दी ये चेतावनी
Jun 02, 2026 | 02:18 PMनासिक में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत: पंप संचालकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किसान परेशान
Jun 02, 2026 | 02:15 PMWhatsApp पर आएगा नया Scam Alert फीचर, अनजान नंबर से आया फर्जी मैसेज तो पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
Jun 02, 2026 | 02:15 PMउज्जैन में 1.39 करोड़ की जमीन सौदे में ठगी का पर्दाफाश, फर्जी आईडी से 36 लाख हड़पे, दो आरोपी गिरफ्तार
Jun 02, 2026 | 02:15 PMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM














