- Hindi News »
- Entertainment »
- Gauahar Khan Zaid Darbar Welcome Second Baby Boy
गौहर खान और जैद दरबार दूसरी बार बने पेरेंट्स, फिर से बेटे का किया वेलकम
Gauahar Khan Good News: टीवी एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार के घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने दूसरी बार बेबी बॉय का वेलकम किया है और उन्होंने पोस्ट शेयर कर फैंस को ये गुडन्यूज दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

गौहर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Gauahar Khan and Zaid Darbar Welcome Baby Boy: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। यह कपल पहले से ही एक बेटे के पेरेंट्स थे और अब दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशी उनके जीवन में आ चुकी है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने दूसरे बेटे के जन्म की जानकारी दी, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
गौहर और जैद ने 1 सितंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। हालांकि इस गुड न्यूज की आधिकारिक अनाउंसमेंट उन्होंने 3 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की।
कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की गुडन्यूज
दरअसल, कपल ने एक खूबसूरत कंबाइंड पोस्ट शेयर कर लिखा कि “बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम… ज़ेहान 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नए बेबी ब्रदर के साथ अपनी किंगडम को शेयर करने के लिए बहुत खुश हैं। हमारी फैमिली के लिए सभी के निरंतर प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं। ग्रेटीट्यूड और गिगलिंग पेरेंट्स कि जैद और गौहर।” इस पोस्ट के सामने आते ही कपल के फैंस और करीबियों ने उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं।
सम्बंधित ख़बरें
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ को दी कड़ी टक्कर
Retro Movie: पूजा हेगड़े ने ‘रेट्रो’ के सेट के खतरनाक किस्से सुनाए, तूफान, चोट और आग के बीच हुई थी शूटिंग
Raja Shivaji Review: राजा शिवाजी के पब्लिक रिव्यू ने मचाया तहलका, दर्शक बोले- आंसुओं से भरी मास्टरपीस फिल्म
‘या अल्लाह! रसगुल्ला!’ टिप्पणी पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, भारती सिंह-शेखर सुमन को 2010 के केस में बड़ी राहत
सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
कपल की इस गुड न्यूज पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने खुशी जाहिर की। सिंगर नीती मोहन ने कमेंट करते हुए लिखा –
“ओएमजी! यह खबर सुनकर हमें बहुत खुशी हुई। आप सभी को, खासकर ज़ेहान को, बहुत-बहुत बधाई।”
इसके अलावा भी कई सेलेब्स ने कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी और बधाई संदेश शेयर किए।
गौहर और जैद की लव स्टोरी
बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने साल 2020 में निकाह किया था। दोनों की जोड़ी हमेशा से ही फैंस के बीच फेवरेट रही है। शादी के तीन साल बाद, यानी 2023 में इस कपल ने अपने पहले बेटे जेहान का स्वागत किया था। अब, 2025 में इनके परिवार में एक और नन्हे मेहमान की एंट्री हो गई है, जिससे उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
ये भी पढ़ें-कॉमेडियन कीकू शारदा ने लिया ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से ब्रेक, सामने आई बड़ी वजह
कपल की खुशी पर फैंस झूमे
गौहर और जैद के पोस्ट पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने उन्हें “पर्फेक्ट कपल” कहा तो किसी ने “ब्लेस्ड फैमिली”। सोशल मीडिया पर कपल की फैमिली पिक्चर्स खूब वायरल हो रही हैं और फैंस बेसब्री से बच्चे की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं।
Gauahar khan zaid darbar welcome second baby boy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
May 02, 2026 | 05:13 AMरिचार्ज के बाद भी लाइट बंद? प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं दिखा तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
May 02, 2026 | 03:56 AMAaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














