जेट स्की पर मां पिंकी संग मस्ती करते दिखे ऋतिक रोशन, शेयर किया दिल छू लेने वाला अनुभव

Pinkie Roshan Post: ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने बेटे संग जेट स्की की तस्वीर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने इसे अपना सबसे खास बर्थडे गिफ्ट बताया। इसमें मां-बेटे की बॉन्डिंग दिखाई दे रही है।
hrithik roshan mother pinky roshan jet ski fun post
ऋतिक रोशन और पिंकी रोशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hrithik Roshan Mother Pinkie Roshan Jet Ski: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों, लेकिन जब भी वह सोशल मीडिया पर कुछ शेयर करती हैं, वह पल खास बन जाता है। शनिवार को पिंकी रोशन ने ऋतिक के साथ जेट स्की की सवारी करते हुए एक मजेदार और भावुक पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह समुद्र के बीच जेट स्की पर ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में ऋतिक आगे बैठे हैं, जबकि पिंकी उनके पीछे बैठकर उन्हें कसकर पकड़े हुए दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कैप्शन लिखा कि पहचाना ना ये चेहरा? इसके बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में बताया कि इस बार जेट स्की पर ऋतिक के पीछे कोई हीरोइन नहीं, बल्कि उनकी मां बैठी थीं।

पिंकी रोशन ने शेयर किया अपना अनुभव

पिंकी ने आगे लिखा कि यह उनके लिए अब तक का सबसे शानदार बर्थडे गिफ्ट था। उन्होंने बताया कि समुद्र के बीच जेट स्की की सवारी करना उनके लिए एक बिल्कुल नया और रोमांचक अनुभव रहा। शुरुआत में उन्हें काफी डर लग रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने ऋतिक को बहुत कसकर पकड़ लिया। हालांकि, कुछ देर बाद डर कम हुआ, लेकिन तब तक वह आदतन अपने बेटे को पकड़े ही रहीं।

फैंस का रिएक्शन

पोस्ट के आखिर में पिंकी ने बेटे ऋतिक का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि इस खूबसूरत और यादगार अनुभव के लिए वह हमेशा आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक एडवेंचर नहीं, बल्कि मां-बेटे के रिश्ते को और मजबूत करने वाला पल था। पिंकी रोशन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस कमेंट बॉक्स में मां-बेटे के प्यार और बॉन्ड की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि यह तस्वीर दिल छू लेने वाली है।

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म

गौरतलब है कि 70 साल की उम्र में भी पिंकी रोशन अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर वर्कआउट और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही ‘कृष 4’ की शूटिंग शुरू करेंगे और इसके अलावा वह ‘वॉर 2’ समेत अन्य प्रोजेक्ट्स में भी नजर आने वाले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com