- Hindi News »
- Entertainment »
- Manoj Tiwari Birthday Special Jagrata Injury Struggle Story
Manoj Tiwari Birthday: जब दर्द पर भारी पड़ा जुनून, जगराते में घायल होकर भी गाते रहे मनोज तिवारी
Manoj Tiwari Struggle Story: भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के संघर्ष की कहानी प्रेरणादायक है। जगराते में सिर में गंभीर चोट लगने के बावजूद उन्होंने गाना नहीं छोड़ा। आज वह लाखों लोगों के लिए मिसाल हैं।
- Written By: सोनाली झा

मनोज तिवारी (फोटो- सोशल मीडिया)
Manoj Tiwari Inspirational Story: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, गायक और राजनेता मनोज तिवारी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1 फरवरी 1971 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जन्मे मनोज तिवारी आज 55 साल के हो चुके हैं। फिल्मों और संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ-साथ उन्होंने राजनीति में भी मजबूत जगह बनाई है। आज वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे उन्होंने काफी मेहनत किया।
मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के तौर पर की थी। शुरुआती दिनों में वह जगरातों और धार्मिक कार्यक्रमों में भजन गाया करते थे। शीतला घाट और अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर उनके संघर्ष की सबसे बड़ी गवाही देते हैं। कहा जाता है कि एक बार महावीर मंदिर में सावन और नागपंचमी के मौके पर आयोजित जगराते में प्रस्तुति देते वक्त उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। गाना गाते-गाते उनके सिर से खून बहने लगा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मंच नहीं छोड़ा और पूरी श्रद्धा के साथ गाते रहे।
मनोज तिवारी का करियर
1990 के दशक की शुरुआत में मनोज तिवारी को छोटे-छोटे कार्यक्रमों में गाने के मौके मिलने लगे। साल 1991 में उन्होंने पहली बार गंगा आरती के दौरान प्रस्तुति दी, हालांकि उस समय उन्हें कोई बड़ा मंच नहीं मिला था। धीरे-धीरे मेहनत रंग लाई और 1995 तक उनके भक्ति गीत लोगों की जुबान पर चढ़ने लगे। उनकी किस्मत तब बदली जब भक्ति एल्बम ‘शीतला घाट पे काशी’ का गीत ‘बाड़ी शेर पर सवार’ रिलीज हुआ। इस गीत ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और मनोज तिवारी भोजपुरी संगीत का जाना-पहचाना चेहरा बन गए।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
भोजपुरी इंडस्ट्री के बने सुपरस्टार
इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की और देखते ही देखते इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए। फिल्मों में सफलता के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया और वहां भी अपनी मेहनत और लोकप्रियता के दम पर खास पहचान बनाई। आज भी मनोज तिवारी शीतला घाट को अपने जीवन का अहम मोड़ मानते हैं। वह अक्सर वाराणसी आते हैं और वहां होने वाले आयोजनों में शामिल होकर अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हैं। सिर से खून बहते हुए भी मंच न छोड़ने वाला यह कलाकार आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।
Manoj tiwari birthday special jagrata injury struggle story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ममता की करारी हार पर अमेरिका से आया बड़ा बयान, राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए कही ये बात
May 05, 2026 | 10:30 PMप्रीतम लोधी के नए बयान ने मचाया बवाल; देश में लोधी मुख्यमंत्री और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की उठाई मांग
May 05, 2026 | 10:25 PMरियल एस्टेट एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर से मिलेंगे 50 लाख रोजगार, डॉ. हीरानंदानी ने कहा, देश में स्किल्ड वर्कर की कमी
May 05, 2026 | 10:07 PMपैंटालून्स में भी धार्मिक पाबंदी…जबलपुर में कलावा-टिका पर रोक से भड़के हिंदू संगठन; जमकर किया विरोध
May 05, 2026 | 10:06 PMमध्य रेल पर होगा विशेष ब्लॉक, उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण
May 05, 2026 | 09:59 PMWalking For High BP: दिन में कितनी देर वॉक करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा? जानिए और कर दीजिए शुरू
May 05, 2026 | 09:54 PMजबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
May 05, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














