Mardaani 3 Collection: रानी मुखर्जी की बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी, दूसरे दिन मर्दानी 3 ने वसूले इतने करोड़

Mardaani 3 Earnings: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी की है। पहले दिन 4 करोड़ और दूसरे दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने दो दिन में 10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
Mardaani 3 Box Office Collection Bollywood female lead movie Rani Mukerji action movie
मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: रानी मुखर्जी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दस्तक दी है। तीन साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर लौटीं रानी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और पहले ही दिन से इसकी कमाई ने रानी मुखर्जी के करियर में एक नया रिकॉर्ड जोड़ दिया।

पहले दिन मर्दानी 3 ने करीब 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। यह कलेक्शन भले ही बहुत बड़ा न लगे, लेकिन इसने रानी मुखर्जी की पिछली कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे, बंटी और बबली 2 और हिचकी जैसी फिल्मों की ओपनिंग से बेहतर शुरुआत के साथ फिल्म ने यह साफ कर दिया कि दर्शकों में ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी को लेकर अब भी जबरदस्त क्रेज है।

मर्दानी 3 का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। मर्दानी 3 ने दूसरे दिन भारत में करीब 6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 11.85 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 14.35 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है।

फीमेल-लीड फिल्मों को दी मात

ओपनिंग के मामले में मर्दानी 3 ने न सिर्फ रानी मुखर्जी की पिछली फिल्मों को पीछे छोड़ा, बल्कि कई फीमेल-लीड फिल्मों को भी मात दी है। करीना कपूर की द बकिंघम मर्डर्स और यामी गौतम की हक जैसी फिल्मों की पहले दिन की कमाई से यह फिल्म आगे निकल चुकी है। मजबूत कहानी, दमदार अभिनय और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मर्दानी 3 की कमाई में और तेजी देखने को मिलेगी।

मर्दानी 3 के स्टार कास्ट

फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर मुंबई क्राइम ब्रांच की निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं। मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की कहानी 8-9 साल की मासूम बच्चियों के अपहरण जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद ने विलेन ‘अम्मा’ का किरदार निभाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com