- Hindi News »
- Lifestyle »
- Valentine Day Skincare Routine For Glass Skin Tips Hindi
Valentine Day पर चाहिए ग्लास स्किन? आज से ही फॉलो करें ये रूटीन, चांद सा चमकेगा चेहरा
Valentine Day Skin Care: वैलेंटाइन डे की शुरुआत एक हफ्ते बाद यानी 7 फरवरी से हो जाएगी। ऐसे में अगर आप ग्लास स्किन पाना चाहती हैं तो कुछ तरीकों को आज से ही अपनाना शुरू कर सकती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

ग्लास स्किन (सौ. फ्रीपिक)
Glass Skin Routine: प्यार के त्योहार वैलेंटाइन डे में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर कोई चाहता है कि इस खास मौके पर उनका चेहरा बेदाग और चमकदार दिखे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टेंट ग्लो के लिए महंगे फेशियल नहीं बल्कि सही स्किन केयर रूटीन की जरूरत होती है।
आजकल कोरियन ब्यूटी ट्रेंड ग्लास स्किन (Glass Skin) काफी ट्रेंड में चल रहा है जिसका मतलब है ऐसी त्वचा जो शीशे की तरह साफ, चमकदार और हाइड्रेटेड दिखे। इसे पाने के लिए आपको अगले 7 दिनों तक एक खास टिप्स को फॉलो करना होगा।
डबल क्लींजिंग है जरूरी
दिनभर की धूल और प्रदूषण को हटाने के लिए सिर्फ फेस वॉश काफी नहीं है। रात को सोने से पहले पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर और फिर वाटर-बेस्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इससे रोमछिद्र गहराई से साफ होते हैं और कील-मुंहासों की समस्या कम होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Summer Hair Care: हफ्ते में 2 बार या हर दूसरे दिन? जानें गर्मियों में बाल धोने का ये परफेक्ट फॉर्मूला
Oily Skin:क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
Hair Care Tips: गर्मियों में बालों का झड़ना होगा बंद! बस प्याज के रस में मिलाकर लगाएं यह एक चीज
हाइड्रेशन है जरूरी
ग्लास स्किन के लिए त्वचा का अंदर से हाइड्रेटेड होना जरूरी है। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। इसके अलावा अपने स्किन केयर में हयालूरोनिक एसिड वाले सीरम या एलोवेरा जेल को शामिल करें।
यह भी पढ़ें:- Coast Guard Day History: महज 49 साल में कैसे भारत का सुरक्षा कवच बनी यह फोर्स? जानें शौर्य का पूरा सफरनामा
प्राकृतिक फेस पैक का इस्तेमाल
बाजार के केमिकल युक्त स्क्रब की जगह घर पर बने पैक का इस्तेमाल करें।
शहद और दही का पैक: यह त्वचा को कोमल बनाता है।
बेसन और हल्दी: यह रंगत निखारने में मदद करता है। सप्ताह में कम से कम दो बार इनका प्रयोग करें।
नाइट क्रीम और मसाज
सोने से पहले फेस ऑयल या नाइट क्रीम से 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सुबह चेहरा फ्रेश नजर आता है। विटामिन-सी युक्त सीरम रात के समय त्वचा की मरम्मत करने में रामबाण की तरह काम करता है।
खानपान और भरपूर नींद
आप जो खाते हैं वह आपके चेहरे पर दिखता है। अगले 7 दिनों तक जंक फूड और ज्यादा चीनी से परहेज करें। ताजे फल और जूस को डाइट में शामिल करें। साथ ही, 7-8 घंटे की गहरी नींद लें क्योंकि नींद की कमी से आंखों के नीचे काले घेरे और डलनेस बढ़ जाती है।
वैलेंटाइन डे से ठीक दो दिन पहले कोई भी नया एक्सपेरिमेंटल प्रोडक्ट चेहरे पर न लगाएं जिससे एलर्जी का डर हो। साधारण और प्राकृतिक चीजों पर भरोसा रखें।
Valentine day skincare routine for glass skin tips hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Assam Election Results: हिमंता ने असम में BJP को दिलाई हैट्रिक, कांग्रेस की हालत पिछली बार से भी खराब
May 04, 2026 | 10:35 AMतमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला: पोस्टल बैलेट की गिनती में TVK का धमाकेदार प्रदर्शन, DMK को मिली बढ़त
May 04, 2026 | 10:31 AMGold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए सोने और चांदी का ताजा भाव
May 04, 2026 | 10:31 AMPuducherry Election Result: शुरुआती रुझानों में BJP गठबंधन ने बनाई बढ़त, TVK ने भी ठोकी ताल, जानें आकड़े
May 04, 2026 | 10:30 AMKeralam Election Results: शुरुआती रुझानों में UDF की बड़ी बढ़त, क्या एलडीएफ का ‘हैट्रिक’ का सपना टूटेगा?
May 04, 2026 | 10:28 AMBy Election Result 2026: बारामती और राहुरी सीटों पर सुनेत्रा और अक्षय का दबदबा कायम, जानें क्या है हाल
May 04, 2026 | 10:22 AMभोर की दरिंदगी से महाराष्ट्र में उबाल, 4 साल की मासूम की हत्या; CM बोले-दोषी को दिलाएंगे मृत्युदंड
May 04, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














