-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ek Deewane Ki Deewaniyat X Review Harshvardhan Sonam
X Review: ‘भूल जाओगे सनम तेरी कसम’, एक दीवाने की दीवानियत को देख क्या बोले यूजर्स
- Written By: अनिल सिंह
Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की 'एक दीवाने की दीवानियत' रिलीज़ हुई। X पर फैंस बोले- 'यह फिल्म ट्रू लवर्स के लिए है'। जुनूनी प्रेम कहानी, इंटेंस एक्टिंग और संगीत की सराहना।

'एक दीवाने की दीवानियत' X Review: जुनूनी प्रेम कहानी, नेटिजंस बोले- 'ट्रू रोमांटिक लोगों के लिए है ये फिल्म'
Ek Deewane Ki Deewaniyat X Review: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ आज, 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। यह जुनूनी प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ से क्लैश कर रही है। फिल्म रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।
शुरुआती रिव्यूज और नेटिजंस की प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि यह इंटेंस लव स्टोरी दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही है। फिल्म समीक्षक रवि चौधरी ने X पर इसे 4.5/5 रेटिंग देते हुए लिखा, “यह फिल्म सच्चे रोमांटिक लोगों के लिए है, जो प्यार को सिर्फ एहसास नहीं, बल्कि जुनून मानते हैं।” उन्होंने हर्षवर्धन राणे की ‘बेहद इंटेंस एक्टिंग’ और सोनम बाजवा की ‘सादगी और ग्रेस’ की जमकर तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
जुनून, दर्द और ड्रामा का मिश्रण
फिल्म के ट्रेलर से ही साफ था कि यह एक हाई-वोल्टेज ड्रामा और इमोशन से भरी कहानी होगी। X पर कई यूज़र्स ने फिल्म को ‘एंगेजिंग’ (Engaging) बताते हुए इसे “प्यार, दर्द और जुनून का मिश्रण” बताया। एक यूज़र ने लिखा, “यह फिल्म सीधे दिल से निकली है – प्यार, दर्द और जुनून का ऐसा मिश्रण जो एक स्थायी छाप छोड़ता है।” हालांकि, कुछ यूज़र्स ने यह भी कहा कि फिल्म का बिल्ड-अप थोड़ा धीमा है, लेकिन भावनात्मक कोर मज़बूत है।
ये भी पढ़ें- ‘डूड’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में 40 करोड़ का आंकड़ा पार
हर्षवर्धन की ‘सनम तेरी कसम’ वाली अपील
हर्षवर्धन राणे ने फिल्म की रिलीज़ से पहले फैंस से एक अनोखी अपील करते हुए कहा था, “प्लीज टिकट खरीद लेना इस बार।” उनकी यह अपील उनकी पिछली फ्लॉप रही लेकिन बाद में कल्ट क्लासिक बनी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की याद दिलाती है, जो हाल ही में री-रिलीज़ होकर हिट हुई थी। फैंस ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में भी ‘सनम तेरी कसम’ वाली ही वाइब की उम्मीद कर रहे थे, और X पर मिली शुरुआती प्रतिक्रियाओं से लगता है कि उन्हें उस भावनात्मक गहराई का अनुभव मिला है।
बॉक्स ऑफिस पर क्लैश
‘एक दीवाने की दीवानियत‘ को ‘थामा’ की तुलना में कम शो मिले हैं, फिर भी एडवांस बुकिंग में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म को सेंसर बोर्ड से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है, जो दिवाली पर पिछले दो दशकों में ‘एडल्ट्स ओनली’ सर्टिफिकेट पाने वाली पहली फिल्म है। हालांकि, फिल्म के गानों और हर्षवर्धन-सोनम की केमिस्ट्री ने दर्शकों के बीच उत्साह बनाए रखा है, और अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है।
Ek deewane ki deewaniyat x review harshvardhan sonam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














