-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Harshvardhan Rane Spoke On Nepotism Saying If Talent Is Given A Chance
हर्षवर्धन राणे ने नेपोटिज्म पर की बात, बोले- टैलेंट को मौका मिले तो आउटसाइडर्स भी चमकते हैं
- Written By: सोनाली झा
Harshvardhan Rane Talent: एक्टर हर्षवर्धन राणे ने सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने एक यूट्यूबर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बॉलीवुड के टॉप 10 स्टार्स में से 7 बाहरी लोग हैं।

हर्षवर्धन राणे ने नेपोटिज्म पर की बात
Harshvardhan Rane Spoke on Nepotism: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर नेपोटिज्म बनाम आउटसाइडर्स के मुद्दे पर बहस होती रहती है। इस पर अब एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा की है। दरअसल, हाल ही में एक यूट्यूबर ने अनन्या पांडे, अहान पांडे, और जान्हवी कपूर का उदाहरण देते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसमें बताया गया था कि नेपो किड्स बॉलीवुड पर छा रहे हैं। इसी वीडियो की एक क्लिप साझा करते हुए हर्षवर्धन राणे ने अपनी राय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की।
हर्षवर्धन ने बताया कि इस समय बॉलीवुड के 10 में से 7 टॉप स्टार बाहरी लोग हैं। ‘सनम तेरी कसम’ के एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि इसे देखने का एक और तरीका भी है। मैं दिन में तीन बार खुद से यही कहता हूं कि टॉप 10 में से 7 स्टार बाहरी हैं। इसके बाद उन्होंने एक लिस्ट भी शेयर की, जिसमें शाहरुख खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव का नाम शामिल हैं।
फैंस का रिएक्शन
सातवें नंबर पर उन्होंने यूट्यूबर अनमोल जामवाल को टैग किया है। साथ ही लिखा कि वह फिल्म उद्योग के प्रति उनके निष्पक्ष दृष्टिकोण के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। हर्षवर्धन की बात से सहमति जताते हुए एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि यह बिल्कुल सच है, लेकिन ऐसी बातें पोस्ट करने और उनके बारे में बात करने से आप हीरो नहीं लगेंगे। आप इससे बेहतर हैं, हम जानते हैं। आपको खुद पर और अच्छी फिल्में करने पर ध्यान देना चाहिए, दर्शकों को पता है कि सबसे अच्छा क्या है, इसलिए आपको इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
आउटसाइडर्स की योग्यता
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और निश्चित रूप से आपकी सच्ची प्रशंसा करता हूं। बाहरी लोगों ने बॉलीवुड में हर बार अपनी योग्यता साबित की है, जब भी उन्हें मौका मिला है। वहीं कुछ लोग हर्षवर्धन से असहमत भी दिखे और कमेंट करते हुए बोले कि बॉलीवुड में नए लोगों को बहुत कम मौके मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा का फिटनेस मंत्र, योग, ऑक्सीजन थेरेपी और पैदल चलना
हर्षवर्धन राणे का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन राणे बहुत जल्द फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में दिखाई देंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। पहले इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, मगर बाद में इसे आगे खिसका दिया गया। अब ये 21 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।
Harshvardhan rane spoke on nepotism saying if talent is given a chance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













