गौतम गंभीर ने...IND vs PAK मैच बॉयकॉट मामले में भारतीय टीम हेड कोच का रिएक्शन वायरल, देखें VIDEO

Gautam Gambhir Airport Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मैच बॉयकॉट पर गौतम गंभीर ने चुप्पी साधी। एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे, टीम इंडिया वॉर्मअप मैच की तैयारी में जुटी।
Gautam Gambhir's Viral Reaction
गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gautam Gambhir Reaction on Pakistan Boycott: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जा रहा है। हालांकि, वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर कई तरह की बाते चल रही है। पाकिस्तान की सरकार ने भारत के खिलाफ टीम को खेलने से मना कर दिया है। वहीं भारतीय टीम 7 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने को बेताब है।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के संभावित बॉयकॉट को लेकर भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को प्रस्तावित है, लेकिन पाकिस्तान सरकार द्वारा मैच के बॉयकॉट के ऐलान के बाद यह मामला काफी संवेदनशील हो गया है।

गौतम गंभीर ने पत्रकारों के सवालों को किया नजरअंदाज

जब गौतम गंभीर मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे, उस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने उनसे भारत-पाक मैच के बॉयकॉट को लेकर सवाल किया। गंभीर ने सवाल सुना, लेकिन बिना कोई बयान दिए सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले गए। उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी, जिससे साफ है कि वह इस संवेदनशील राजनीतिक और कूटनीतिक विषय पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचना चाहते हैं।

वॉर्मअप मैच की तैयारी में जुटी टीम इंडिया

गौतम गंभीर मुंबई इसलिए रवाना हुए हैं क्योंकि 4 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वॉर्मअप मैच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले गंभीर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ मिलकर “मिशन टी20 वर्ल्ड कप 2026” की तैयारियों में जुटेंगे। उनका लक्ष्य अपनी कोचिंग में भारत को एक और आईसीसी खिताब दिलाना है। उल्लेखनीय है कि गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया पहले ही 2025 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी है।

एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उनके साथ अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स भी शामिल हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार द्वारा मैच के बॉयकॉट के फैसले के बाद आईसीसी इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपना सकती है। ऐसे में सबसे ज़्यादा असर पाकिस्तान क्रिकेट और उसके खिलाड़ियों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com